Breaking News

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन

Advertisements

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

‘हरियाणा। औरत के बारे में ऐसी बेहूदा बात’,Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन, माफी मांगते हुए शेयर

बादशाह के हालिया रिलीज गाने टटीरी को लेकर विवाद चल रहा है. इसके एक सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद सिंगर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर सिंगर ने माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया है. रैपर और सिंगर बादशाह अपने हालिया रिलीज गाने ‘टटीरी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनका यह गाना रिलीज होते ही विवादों से घिर गया है. हरियाणा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की है. इस पूरे गाने पर छिड़े विवाद के बाद अब बादशाह ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए वीडियो पोस्ट किया है.

दरअसल, टटीरी गाने को लेकर आरोप है कि इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां दिखाई गई हैं, जो कि रोडवेज की बस में डांस करते हुए नजर आ रही हैं और आपत्तिजनक इशारे कर रही हैं. इस सीन को लेकर लोगों ने जमकर बवाल मचाया है और इसपर आपत्ति भी जताई है.

बादशाह ने विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा, “मेरा नया गाना टटीरी रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और उसके विजुल्स के वजह से जो मैसेज गया है, खास कर मेरे हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है. सबसे पहले मैं कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं, जो लोग मुझे जानते हैं, जानते हैं कि मेरी बोली, खान पान, रहन सहन, मेरी पहचान हरियाणा से है. मैं बहुत प्राउड हरियाणवी हूं. मुझे एक हरियाणवी होने पर गर्व है.”

बादशाह ने मांगी माफी

बादशाह ने आगे कहा, “मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था, कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदा बात करूं. मैं हिप हॉप कल्चर से हूं, जहां गाने में अक्सर प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाते हैं. अपने हेटर्स के लिए होते हैं. ये कभी भी किसी औरत या बच्चे के लिए नहीं होते हैं और ना मैं कभी भी ऐसा करूंगा. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं जितनी ऊंचाई पर अपने हरियाणा के कल्चर को लेकर जा सकता हूं, लेकर जाऊं. लेकिन अगर उस हिस्से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे. इस वीडियो के कैप्शन में बादशाह ने लिखा, “यह गाना हर जगह से हटाया जा रहा है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan attend wedding together amid affair allegation by actor’s wife

Actor Thalapathy Vijay attended a wedding in Chennai with actress Trisha Krishnan on Thursday, days …

स्तनाच्या कर्करोगाच्या वेदनादायक आजाराशी झुंजणाऱ्या बॉलिवूड अभिनेत्रिया

स्तनाच्या कर्करोगाच्या वेदनादायक आजाराशी झुंजणाऱ्या बॉलिवूड अभिनेत्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   मुंबई. बॉलिवूड चित्रपटसृष्टीतील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *