Breaking News

राजस्व मंत्री के 5 करोड़ के नोटिस पर पुर्व राज्यमंत्री एड. कुंभारे का पलटवार

Advertisements

राजस्व मंत्री के 5 करोड़ के नोटिस पर पुर्व राज्यमंत्री एड. कुंभारे का पलटवार

Advertisements

नागपुर। महाराष्ट्र राज्य की पूर्व राज्यमंत्री और अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व सदस्य अधि सुलेखा कुंवारे ने एक डिजिटल शोसल मीडिया वंश चैनल के माध्यम से कहा है कि मैं भीम सैनिक हूं और डरने वाली नहीं हूं ना झुकने वाली हूं. मै न्यायालय मे केश लडूंगी और केश जीतूंगी भी.बरियम नेता

Advertisements

-अँड.सुलेखाताई ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पुर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखा कुंभारे ने पलटवार किया है

पूर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखाताई कुंभारे ने महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा भेजे गए 5 करोड़ रुपये के मानहानी के नोटिस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। एड. सुलेखाताई कुंभारे ने स्पष्ट कर दिया है कि वे चंद्रशेखर बावनकुले के आरोपों से डरने वाली नहीं हैं और न ही माफी मांगेंगी। उन्होंने खुद को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की कट्टर ‘भीमसैनिक’ बताते हुए कहा कि वे इस कानूनी लड़ाई का डटकर मुकाबला करेंगी और जीत हासिल करेंगी।

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के सिविल कोर्ट में एड. सुलेखाताई कुंभारे के खिलाफ दीवानी मुकदमा (क्र. 193/2026) दायर किया है। चंद्रशेखर बावनकुले का आरोप है कि एड. सुलेखाताई कुंभारे ने ‘वोट चोरी’ और ‘पार्थ पवार’ से संबंधित मामलों में उन पर झूठे और छवि खराब करने वाले आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने एड. सुलेखाताई कुंभारे को समन जारी कर 28 अप्रैल 2026 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल मे महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री और दो जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का दावा है कि इन आरोपों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है.इसलिए उन्होंने दिवानी न्यायालय में अधि सुश्री कुंभारे पर मानहानी का दावा दायर किया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *