Breaking News

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख

Advertisements

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

लखनऊ । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हनीट्रैप गैंग की सरगना को पकड लिया गया है.उस पर नाबालिग का यौन शोषण करके उसका बनाया वीडियो और मांगी 25 लाख की रिश्वत की मांग की थी. ज्ञातव्य है कि सरगना भोले-भाले युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर उनके घरवालों से लाखों रुपये वसूलने वाली महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसे हनीट्रैप गैंग का सरगना बताया जा रहा है। जानें ये पूरा मामला क्या है

लखनऊ में हनीट्रैप गैंग की सरगना गिरफ्तार की गई है।

यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग लड़के को हनीट्रैप में फंसा कर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि वो एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां उसके अश्लील वीडियो बनाए, आपत्तिजनक फोटो खींची और फिर ब्लैकमेल करने लगी।

नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गई नैनीताल

ये मामला पुराने लखनऊ का है। आरोप है कि आरोपी महिला ने नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के का अपहरण किया और उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई। नाबालिग छात्र की मां ने इंडिया टीवी को बताया कि उनका बेटा 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। बहुत ढूंढने पर नहीं मिला तो छात्र के माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई।

होटल में नाबालिग संग बनाए अश्लील वीडियो

फिर करीब चार दिन बाद छात्र को बरामद कर लिया गया। लेकिन वो गुमसुम रहने लगा। जब मां ने बहुत पूछा तो पता चला कि बेटे के दोस्त की भाभी उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां होटल में उसने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर रंगदारी मांगने लगी।

नाबालिग के घरवालों से की 25 लाख की डिमांड

छात्र की मां के मुताबिक, पहले आरोपी महिला 5 लाख रुपये मांग रही थी। लेकिन फिर 25 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। ना देने पर छात्र के पिता और दोस्तों को गैंगरेप में फसाने की धमकी देने लगी।

पहले भी हनीट्रैप में फंसाकर कर चुकी है वसूली

जान लें कि पुलिस ने आरोपी महिला को रंगदारी मांगने और POCSO एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की मां का आरोप है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली कर चुकी है। शहर में धड़ल्ले से वह ऐसा काम कर रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

लव जेहादियों का लिंग काटने या फांसी सजा दिलाने की मांग

लव जेहादियों का लिंग काटने या फांसी सजा दिलाने की मांग टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *