Breaking News

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

Advertisements

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

यूपी। बिसंडा थाना क्षेत्र में लौली रोड पर बुधवार शाम एक खूनी डंपर ने छह लोगों की जान ले ली। मौरंग से ओवरलोड डंपर ने पहले साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को रौंदा। ग्रामीणों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने डंपर को दौड़ा दिया। बेकाबू डंपर ने आगे जाकर ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद उसी पर पलट गया। हादसे में रिटायर्ड शिक्षक और ई रिक्शा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को पीएचसी बिसंडा भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगाते हुए नो एंट्री लगाए जाने की मांग की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि कस्बा बिसंडा में लौली रोड पर मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से जा रहे घूरी गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक 62 वर्षीय रामेश्वर पुत्र राम आधार को टक्कर मार दी। इसमें रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने डंपर को दौड़ा दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बेकाबू डंपर बिसंडा से अपने गांव कोर्रही जा रहे ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसी पर पलट गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लोगों को निकालना शुरू किया।

CBI पुलिस और एंबुलेंस को भी घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर में ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में ई रिक्शा सवार कोर्रही गांव निवासी 40 वर्षीय नबील पुत्र सरीफ, 12 वर्षीय शहबाज पुत्र पीरू, 48 वर्षीय ममता पत्नी मुन्ना, 45 वर्षीय राकेश पुत्र लोटन को मृत घोषित कर दिया गया। कोर्रही निवासी 45 वर्षीय सबाना पत्नी पीरू, तीन माह की साफिया पुत्री पीरू, 55 वर्षीय सोहन लाल पुत्र रामलाल, 25 वर्षीय शिवकली पुत्री सोहन लाल, 50 वर्षीय बउरी पत्नी सोहनलाल घायल हैं। सभी को गंभीर हालत को देखते हुए पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। चालक की तलाश की जा रही है, जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप   …

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *