Breaking News

द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के नागपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisements

द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के नागपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर सुक्रवार की शाम को द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का विमान द्धारा कोलकाता से नागपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के नए उत्तराधिकारी के रूप में पहली बार शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज नागपुर पधारें है. वे क्वेटा कालोनी नागपुर स्थित राजूभाई टांक के निवासगृह मे ठहरे थे। शनिवार को दिन भर उनके दर्शन एवं आशीर्वचन के लिए भक्त उपासकों का तांता लगा रहा। इस मौके पर केंद्रित मंत्री श्री नितिन गडकरी ने शंकराचार्य सदानंद जी सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।तथा 22 जनवरी को अयोध्या मे रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न होने की शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वतीजी महाराज ने कामना की इस संबंध मे साथ चर्चा हूई। विधायक कृष्णाजी खोपडे, सचिव अतुल मंडलेकर एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी और पार्षदों ने जगतगुरु का आशीर्वचन प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाराज श्री शंकराचार्य के विशेष शिष्य ब्रम्हचारी ब्रम्हविधानंद सरस्वती, आचार्य श्री हितेंद्र पाण्डेय काशी,रवि त्रिपाठी,हिमांशु शर्मा,पार्षद सौ चेतनाताई राजू भाई टांक, अखिल भारतीय आध्यात्मिक उत्थान मंडल के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री गणेश जायसवाल, सचिव श्री गोरखनाथ मिश्रा, प्रचार मंत्री श्री टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री, श्री जयप्रकाश बब्लू तिवारी कामठी, कृपाराम शाहू, प्रमोद भाई दक्षिणी,समाजसेविका राणी धावडे, वेदप्रकाश सोनी,अशोक सावरकर, शेखर जायसवाल, वसंत भाई पंचानी, संतोष अग्रवाल, अशोक जैन बम, नरेंद्र चव्हाण,मयूर उजवणे, स्नेहलता उजवणे इत्यादि बडी संख्या मे भगवान शिव और माता राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी ललितांभा मां के उपासक मौजूद थे। शंकराचार्य अपरान्ह 3 बजे द्धारका शारदा मठ के लिए रवाना हुए। बडी संख्या मे पुलिस बन्दोबस्त था।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गीता के अनुसार संसार सागर मे ज्ञानी ही सर्वश्रेष्ठ

गीता के अनुसार संसार सागर मे ज्ञानी ही सर्वश्रेष्ठ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   श्रीमदभगवत गीता …

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *