Breaking News

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, 370 फीट गहरी खाई में मिला शव

Advertisements

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, 370 फीट गहरी खाई में मिला शव

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन के रहने वाले 27 वर्षीय युवक सूर्यकांत रामदयाल प्रजापति ने राजमाची घाटी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दी। युवक का शव 370 फीट गहरी खाई में मिला है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने घर पर रखे मोबाइल फोन पर दो सेकेंड का एक वीडियो भेजा था। इसी वीडियो और लोकेशन की मदद से पुलिस युवक की लोकेशन तक पहुंची और उसके शव की तलाश की।

सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक पुलिस के अनुसार, सूर्यकांत एक लड़की से प्यार करता था। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसी से परेशान होकर सूर्यकांत 9 अक्टूबर को घर छोड़कर चला गया और फिर कभी वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद, परिवार ने चाकन पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसका पता लगाने की कोशिश की। मोबाइल ट्रैकिंग से पुलिस को पता चला कि सूर्यकांत की आखिरी लोकेशन लोनावला थी। इसी बीच, यह बात साफ हो गई कि दो सेकेंड का वीडियो राजमाची का है। इसके बाद, लोनावला शिवदुर्ग टीम ने वीडियो और लोकेशन के आधार पर शव की तलाश की। सूर्यकांत का मोबाइल कुछ फीट दूर घाटी में देखा गया। कुछ और नीचे जाने पर शव से दुर्गंध आने लगी। यह तय हो गया कि शव उसका ही है। शिवदुर्ग के सुनील गायकवाड़ की टीम को उनका शव मिला। इस पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *