Breaking News

बाजार बाजार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाई की जाए? कलेक्टर अवि प्रसाद का अभिकथन

Advertisements

बाजार बाजार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाई की जाए? कलेक्टर अवि प्रसाद का अभिकथन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट गंभीर अपराध है। इसे रोकने के लिए पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर सख्त कार्यवाही करें। मिलावट करने वाले और गंदगी युक्त वातावरण में खाद्य सामग्री बनाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखें । दोषियों के विरूद्ध आर्थिक-दण्ड अधिरोपित करें ।कलेक्टर श्री प्रसाद ने तदाशय के निर्देश आज यहां कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दिए।आर्थिक दण्ड की कार्रवाईकी जाए तथा संबंधित मांग व्यापारियों का पंजीयन निरस्त किया जाए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि लोगों को शुद्ध खानान्न सामग्री मिलना चाहिए और दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम कार्यवाई के लिए उचित कदम उठाए जाएँ। मिलावट कारोबारियों की जड़ों पर प्रहार किया जाए। खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट करने और गंदगी युक्त वातावरण में खाने की सामग्री का निर्माण करने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करें । साथ ही दोषियों पर आर्थिक -दण्ड की वसूली कर इनके लायसेंस और पंजीयन भी निरस्त किए जाएँ। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि जिले में मिलावट के विरूद्ध संचालित अभियान चलाने के लिए नागरिकों से सहयोग करना चाहिए । इससे आमजन के मन में शासन के प्रति विश्वास जागृत होता है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के मुद्दे पर जिला प्रशासन मजबूती से काम कर रहा है। सभी किराना कारोबारियों की दुकान के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जांय़। बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आठ्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वय देवकी सोनवानी और ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।

यह जानकरी कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रिपोर्ट दी गई है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *