Breaking News

धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम भभूत लेने मची भगदड

Advertisements

धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम भभूत लेने मची भगदड

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई । बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भिवंडी स्थित कार्यक्रम में भभूत लेने के लिए धर्मभारु जनता-जनार्दन में भगदड़ मच गई? लोग भभूत लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने मोर्चा संभाला.तब कहीं भीड पर काबू पाया जा सका?

बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री का शनिवार को मुंबई से टे भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में एक कार्यक्रम था, जिसमें सैंकड़ो की तादात में महिला, पुरुष, बुजर्ग और बच्चों ने शिरकत की थी. कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कथा सुनाई उसके बाद उन्होंने अपने अनुयायियों से सभी भक्तों को भभूत देने को कहा. इस दौरान भभूत लेने के लिएदेखते ही देखते एक साथ इतनी भीड़ उमड़पड़ी कि कंट्रोल के बाहर हो गई.सभी लोग पहले भभूत पाने के लिए आगे बढ़ने लगे.

भभूत लेने के लिए भीड़ काफी आक्रामक हो गई. आलम ये था कि लोग न महिला देख रहे थे न पुरुष, बस एक के ऊपर एक चढ़कर किसी भी तरह मंच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और लोग एक दूसरे पर चढ़कर स्टेज पर चढ़ने लगे.

 

कार्यक्रम में मची भगदड़

वहीं स्टेज के आस-पास खड़े सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह लोगों को स्टेज से दूर करने की कोशिश की. वहीं कुछ महिलाओं को स्टेज पर बैठा दिया गया. भगदड़ की वजह से चारों तरफ चीख पुकार मच गई. लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिन्हें साइड बैठा दिया गया. जब भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई है तब धीरेंद्र शास्त्री स्टेज से उठकर चले गए. इसके बाद लोगस्टेज पर चढ़ने लगे जिससे वहां पर मौजूद पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल का उपयोग किया. खबर है कि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं.

 

स्टेज पर पहुंचने के लिए एक दूसरे पर चढ़े लोग

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कथा सुनने कितने सारे लोग पहुंचे थे. वीडियो में भीड़ एक दूसरे पर चढ़ते हुए स्टेज पर पहुंचने की कोशिश करती नजर आ रही है. वहीं सुरक्षा गार्ड उन्हें संभालते दिख रहे हैं. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

जितना दुष्प्रचार घृणा और नफरत फैलाएंगे : हिंदू धर्म उतना ही मजबूत होगा

जितना दुष्प्रचार घृणा और नफरत फैलाएंगे : हिंदू धर्म उतना ही मजबूत होगा टेकचंद्र शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *