Breaking News

गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत : गोलियां खिलाने वाला पति गिरफ्तार  

Advertisements

गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत : गोलियां खिलाने वाले पति गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

 

को गर्भपात की गोलियां खिलाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई. परिणामतं: गर्भपात कराने के जुर्म मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.क्योंकि पति की गोलियां लेने के बाद दर्दनाक पत्नि की मौत हो गई, पुलिस ने पति पर तुरंत कार्रवाई की

तेलंगाना के आदिलाबाद में एक 23 साल की गर्भवती महिला की गर्भपात की गोलियां लेने के बाद दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. यह घटना 30 मई को बंगारीगुडा गांव में हुई. उन्होंने बताया कि गोलियां लेने के बाद महिला को बहुत ज़्यादा रक्तस्राव होने लगा. ऐसे में उसके परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टरों की सलाह के बाद, उसे हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 31 मई को उसकी मौत हो गई,

पुलिस ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे सुनियोजित तरीके से गर्भपात के लिए जबरन अज्ञात गोलियां दीं थी, जिससे भारी रक्तस्राव और अन्य समस्याओं के कारण घातक कांप्लीकेशन पैदा हुईं. शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है. बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी जबरन गर्भपात की कोशिश के कई मामले सामने आए हैं. बीते साल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाले एक महिला ने अपने प्रेमी और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाया था.

गए महिला ने कहा कि प्रेमी मनीष यादव ने जबरन उसका गर्भपात उस समय कराया जब वो 8 माह की गर्भवती थी. पीड़िता ने एसपी से शिकायत की कि मनीष ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हुई, तो जुलाई में मनीष के रिश्तेदारों ने उसे गर्भपात की गोलियां जबरन खिलाईं और स्प्राइट पिलाया. इसके बाद उसका प्रसव हो गया, लेकिन बच्चे को उससे 20 दिन तक दूर रखा गया. बाद में कहा गया कि बच्चा मर चुका है और उसे दफना दिया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गईहै..

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *