Breaking News

एक साथ जन्मे दो जुड़वा भाईयों की मौत

Advertisements

एक साथ जन्मे दो जुड़वा भाईयों की मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

जामताडा। झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही दिन जन्में दो भाइयों की एक साथ पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।

 

झारखंड के जामताड़ा में बेहद दर्दनाक घटना हुई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दो जुड़वां भाइयों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमेर अंसारी और उजेर अंसारी दोनों भाई खाना खाने के बाद घर के बगल स्थित एक मैदान में खेलने लगा। खेलते-खेलते वह आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए खुदाई किए गए सैप्टिक टैंक के गड्ढे में जा गिरा। लोगों ने दोनों बच्चों को निकाला और सदर अस्पताल लाया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि अस्पताल लाने के पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।

 

इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, धर्मपुर के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिए सेप्टिक टैंक बनाने के लिए 12 फीट गहरा गड्ढा की खुदाई की गई थी। करीब एक महीने से गड्ढा की खुदाई कर छोड़ दी गई है। इस गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उमेर अंसारी और उजेर अंसारी खेलने के क्रम में पानी से भरे गहरा गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में गिरने से दोनों पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चे की जांच की। उन्होंने बताया कि बच्चे का ब्रॉड डेथ हो गया था। वहीं परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे को इलाज के लिए लाया गया। उस समय एक बच्चे की सांसें चल रही थीं। अगर उसे समय पर ऑक्सीजन लगाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसे में दो भाई जो इस दुनिया में एक साथ आए थे, उन्होंने एक साथ ही दुनिया को अलविदा कर दिया. इस घटना की खबर लगते ही जामताड़ा मे खलबली मची हुई है. लोगों का मानना है कि भगवान किसी के साथ ऐसा ना करे.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *