Breaking News

लडकी से छेड़खानी करनेवाला सिपाही पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements

लडकी से छेड़खानी करनेवाला सिपाही पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक,9822550220

Advertisements

 

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में सस्ते से गुजरती लडकी से क्षेडखानी करने वाला पुलिस सिपाही आज खुद ही हवालात में है.

पीड़िता लडकी के दावे के मुताबिक़ सिपाही ने उनसे कहा, हेलो, देख लो, सुन लो, एक्सक्यूज मी, मुझे अपना नंबर दे दो, चलोगी क्या, जान वगैरह-वगैरह. जब पीड़िता ने अपने परिवार को बुलाने की कोशिश की, तो आरोपी सिपाही मौके से भाग गया.

सिपाही कर रहा था छेड़खानी, लड़की ने पकड़ा सिपाही का कॉलर तो कांड हो गया

कानपुर,उत्तर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के जरिए महिला सुरक्षा की कोशिश हो रही है, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की हरकत से पूरा विभाग बदनाम हुआ जा रहा है. कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के कानपुर में जहां एक सिपाही ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की. हालांकि, सिपाही की यह हरकत उसे भारी पड़ गई जब पीड़िता ने साहस दिखाते हुए उसे रगड़ दिया.

हेलो, देख लो, सुन लो , एक्सक्यूज मी, मुझे अपना नंबर दे दो… चलोगी क्या. ये शब्द किसी गाली मुहल्ले के बदमाश के नहीं बल्कि ख़ाकी पहने उस सिपाही की है, जो राह चलती लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था. बात छेड़खानी तक ही सीमित नहीं थी. विरोध करने पर सिपाही ने युवती के साथ गाली गलौज भी की.

हालांकि सिपाही को शायद ये अंदाज़ा नहीं था कि जिसको वो छेड़ने की कोशिश कर रहा है, वो आज की साहसी नारी है. छेड़खानी से तंग आकर युवती ने सिपाही का कॉलर पकड़ा और सड़क पर घसीटते हुए थाना काकादेव तक ले गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

मामला कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के गोल चौराहा का है. पीड़िता ने बताया कि वह ड्यूटी से लौटकर स्टाम्प पेपर लेने के लिए पुल के नीचे रुकी थीं. वहीं, मौजूद एक सिपाही ने उन्हें देखकर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दीं. उन्होंने बताया, वह हंस रहा था और गंदा-गंदा बोल रहा था. मैंने उसे नजरअंदाज किया और घर की ओर जाने लगी, लेकिन वह मेरे पीछे-पीछे जीटी रोड तक आ गया. शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज के अधार पर आरोपी सिपाही पकडा गया और वह हवालात में है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *