Breaking News

नशे में दोस्त बना दरिंदा : 20 हजार के लिए मित्र को गला घोंटकर मार डाला

Advertisements

नशे में दोस्त बना दरिंदा : 20 हजार के लिए मित्र को गला घोंटकर मार डाला

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

हरियाणा के सोनीपत के गांव राणा खेड़ी में 9 दिसंबर की सुबह मिली एक किसान के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किसान प्रदीप का शव खेतों के बीच पड़ा मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एफएफएस टीम को बुलाया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रदीप के गले पर रस्सी के गहरे निशान देखकर साफ हो गया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी. पहले परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया. पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी.

कई लोगों से पूछताछ किया गया, लेकिन कोई ठोस बात सामने नहीं आई. इसके बाद जांच दूसरे रास्ते पर बढ़ी और पुलिस ने प्रदीप की हालिया गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी. तभी एक कड़ी ने मामले का पूरा रुख बदल दिया. जांच में सामने आया कि प्रदीप और राजेश बहुत अच्छे दोस्त थे. दोनों एक साथ मिलकर पशुओं के खरीद-फरोख्त का काम करते थे

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि 8 दिसंबर की रात दोनों साथ बैठे. जमकर शराब पी. नशा चढ़ते ही माहौल बिगड़ गया. 20 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. गुस्सा और नशा जब एक साथ सिर पर चढ़े तो कुछ ही पलों में हिंसा में बदल गया. उसी दौरान राजेश ने पास पड़ी रस्सी से प्रदीप का गला दबा दिया.

एसीपी गोहाना राहुल देव ने बताया कि जब प्रदीप ने दम तोड़ दिया, तो राजेश ने शव को थोड़ी दूरी तक घसीटा. खेतों में फेंककर वहां से फरार हो गया. प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हो गई थी. इसी बीच पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि बाकी विवरण सामने आ सके

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *