Breaking News

शादी के नौ दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग हुई फरार 

Advertisements

शादी के नौ दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग हुई फरार

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में एक प्रेम प्रसंग का मामला इन दिनो जबरदस सुर्खियों में फैल रहा है। मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के सिर्फ नौ दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ घर के गहने और नकद रुपए भी ले गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, दुल्हन की शादी 1 दिसंबर को तारापुर के युवक से हुई थी और 2 दिसंबर को विदाई के बाद वह ससुराल पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन 10 दिसंबर की शाम अचानक वह घर से लापता हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

जांच पड़ताल में सामने आया है कि दुल्हन ने अपने साथ गहने, जेवर और घर में रखी नकदी भी ले ली थी। दुल्हन की मां ने तारापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी एक युवक, जो पहले पड़ोसी था, ने उसकी बेटी को बहला -फुसलाकर अपने साथ ले गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से धनबाद से दुल्हन को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच -पड़ताल कर रही है और दुल्हन तथा संबंधित युवकों के बयान दर्ज कर रही है। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन की पढ़ाई-लिखाई धनबाद में नानी के घर हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी। इस बीच, पुलिस ने परिवारों को भी सावधानी बरतने और इस तरह के मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *