Breaking News

कार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद:सुरक्षा यंत्रणा में खलबली

Advertisements

कार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद:सुरक्षा यंत्रणा में खलबली

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

टोंक। राजस्थान के टोंक में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने टोंक-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. इस दौरान मारुति सियाज कार से करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल (करीब 1100 मीटर) जब्त किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई. पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि एनएच-52 पर विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही है. इसके बाद बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई. इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति सियाज कार को रोका गया. तलाशी लेने पर कार में रखे यूरिया खाद के कट्टों के भीतर छुपाकर रखा गया अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ.

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है, जो बूंदी जिले के करवर इलाके के रहने वाले हैं. विस्फोटक सामग्री को बेहद चालाकी से खाद के कट्टों में छुपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस को संदेह है कि यह विस्फोटक किसी बड़ी साजिश के तहत एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा था.

टोंक के डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा का कहना है कि बरामद अमोनियम नाइट्रेट खतरनाक कैटेगरी में आता है और इसका इस्तेमाल विस्फोटक गतिविधियों में किया जा सकता है. हाल के दिनों में दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में हुए विस्फोटों में भी अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की बात सामने आ चुकी है, ऐसे में इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से ले रही हैं.

फिलहाल दोनों आरोपियों से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह का संबंध किसी बड़े नेटवर्क या आपराधिक साजिश से है. बरामद विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. इस कार्रवाई के बाद टोंक सहित आसपास के जिलों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *