Breaking News

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या

Advertisements

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध संबंधों की वजह से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति पर कुल्हाड़ी जैसे औजार से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस समय सामने आई जब पुलिस को खोह गांव में एक स्कूल के पास एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल व्यक्ति शिव शंकर को इलाज के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भेजा गया है. बुधवार को पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने शिव शंकर को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

सुरक्षा” अभियान सफल पुलिस के अनुसार, शिव शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और मानेसर की एक कंपनी में काम करता है. वह खोह गांव में अपनी पत्नी पूनम और बेटे के साथ रहता था. शिव शंकर और पूनम की शादी साल 2012 में हुई थी. जांच की शुरुआत पीड़ित की भाभी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर हुई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिव शंकर को हाल ही में अपनी पत्नी पूनम के अपने सहकर्मी मिंटू के साथ अवैध संबंधों का पता चला था. इस बात को लेकर घर में लगातार विवाद हो रहा था. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूनम अपने पति को झरना मंदिर बहला-फुसलाकर साथ ले गई. मंदिर से लौटते समय जब दोनों स्कूटर से वापस आ रहे थे, तभी VPS स्कूल के पास एक व्यक्ति ने उनका स्कूटर धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद मिंटू ने पीछे से शिव शंकर को पकड़ लिया और पूनम ने कुल्हाड़ी जैसे औजार से उसके चेहरे पर कई वार कर दिए. हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और शिव शंकर को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया. शिकायत मिलने पर मानेसर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. पुलिस ने गुरुवार को मंटू और पूनम को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने पिछले छह महीनों से संबंध होने की बात स्वीकार की है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *