Breaking News

शादियों को बनाया‘रोजगार’ : पत्नियों ने खोले हैरान वाले राज

Advertisements

शादियों को बनाया‘रोजगार’ : पत्नियों ने खोले हैरान वाले राज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

ललीतपुर।उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुनील कुमार नामक युवक पर शादी को धोखाधड़ी और दहेज वसूली का साधन बनाने का आरोप है। स्थानीय लोग अब उसे ‘लुटेरा दूल्हा’ के नाम से जानते हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि सुनील ने पिछले छह वर्षों में तीन महिलाओं से शादी की और हर बार मोटी रकम और जेवर लेकर उन्हें परेशान कर घर से निकाल दिया।

तीन शादियों का खेल

सुनील कुमार ललितपुर जिले के लिधोरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता रेलवे में कार्यरत हैं, लेकिन सुनील का कोई स्थायी रोजगार नहीं है। उसने 2019 में पहली शादी की, जिसमें दहेज के रूप में लगभग 5 लाख रुपये और जेवर लिए। 2021 में दूसरी शादी और 2023 में तीसरी शादी की, प्रत्येक बार बड़ी रकम और जेवर लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किया। तीसरी शादी से उसकी एक बेटी भी हुई, लेकिन पत्नी को बाद में छोड़ दिया।

गैंगरेप का खौफनाक मामला खूलकर सामने आया है

पीड़िताओं की एकजुटता

तीनों महिलाओं को बाद में पता चला कि सुनील पहले से ही दो अन्य शादियां कर चुका है। गुस्साई महिलाएं एकजुट होकर झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुनील चौथी शादी की तैयारी में था। उन्होंने पुलिस से अपील की कि उसकी आगे की शादी रोकी जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

कानूनी कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और बिगैमी (एक से अधिक शादियां) से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों महिलाओं के मामले पहले से कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिसमें तलाक, मेंटेनेंस और दहेज वापसी की मांग की गई है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक

शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक टेकचंद्र …

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *