Breaking News

मृत्यु-भय को दूर कर ईश्वरीय शक्ति प्राप्त कराती है भगवतकथा

Advertisements

मृत्यु-भय को दूर कर ईश्वरीय शक्ति प्राप्त कराती है भगवतकथा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सिवनी।श्रीमद्भागवत कथा वाचक हिमांशु शास्त्री ने कहा भगवत कथा मनुष्य को अकाल मृत्यू का भय को दूर करके आलौकिक ईश्वरीय शक्ति प्राप्त करती है.सिवनी जिले के कन्हीवाडा बाजार चौक मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे अपने सुमधुर वाणी मे हिमांशु शास्त्री ने कहा कि

कान्हीवाड़ा बाजार चौक में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ के कथा वाचक पं. हिमांशू शास्त्री जी वृंदावन ने श्रद्धालुजनों को बताया कि श्रीमद्भागवत की कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। यह भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत की कथा में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा। मनुष्य जीवन भर हाय हाय पैसा हाय मुनाफा हाय घाटा बतलाकर अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहा है. ना श्मशानघाट मे आलमारी है और ना ही कफन मे जेब होता है. वह खाली हाथ चला जायेगा.जाएगा तो सिर्फ पुण्यकर्म.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं?

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं? टेकचंद्र सनोडिया …

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का?

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का? टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   राज्याच्या कारभारात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *