Breaking News

जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतरित

Advertisements

जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतरित

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के मर्डर गांव मे भगवत कथा का आयोजन शुरु है. जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं : पं. मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि

 

सिवनी। नगर के शिव नगर कॉलोनी ग्राम मरझोर, सिवनी में जारी श्रीमद्भागवत का आयोजन शुरु है. पं मुन्नालाल शास्त्री ने श्रद्धालुजनों से कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। जब अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतार लेना पड़ा। इस दौरान कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में माता देवकी और वासुदेव के घर हुआ था। अत्याचारी कंस के भय से वासुदेव जी ने नवजात शिशु को गोकुल में यशोदा-नंद के घर पहुंचाया था। भगवान विष्णु ने पृथ्वी से पाप मिटाने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए यह अवतार लिया था।

कथा आयोजक खड़कचंद कश्यप (सनोडिया) ने बताया की शुक्रवार को भगवान कृष्ण बाललीला एवं गिरिराज पूजन कथा बताई जाएगी। 7 फरवरी,दिन-शनिवार-महारास दर्शन, कंशवध, उद्धव संवाद, रुकमणि विवाह, 8 फरवरी, दिन-रविवार सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, 9 फरवरी, दिन-सोमवार को महाप्रसाद भंडारा के साथ होगा.इस मौके पर कुछ जागरूक श्रद्धालूगणों ने बताया कि वर्तमान परिवेश मे सिवनी जिला के सत्तारूढ भाजपा विधायक श्री मुनमुन राय ने पूरे सिवनी शहर और ग्रामीण को मदिरामय बनाने मे कोई कसर नहीं छोडी है.समाज के हजारों होनहार नवयुवक शराब के नशे मे अपना भविष्य खराब कर रहे हैं. और फायदा सत्तारूढ विधायक महोदय का हो रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं?

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं? टेकचंद्र सनोडिया …

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का?

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का? टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   राज्याच्या कारभारात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *