Breaking News

शादी के दूसरे दिन ही दहेज के लिए दुल्हन को प्रताड़ित: 4 लोग गिरफ्तार

Advertisements

शादी के दूसरे दिन ही दहेज के लिए दुल्हन को प्रताड़ित: 4 लोग गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

रायगढ़। विवाह के दूसरे दिन ही दुल्हन के पति सास और ससुर मनपसंद दहेज दबाव डालने लगे कि दहेज बहू के मायके वालों ने हरामखोर सालों ने दहेज देने मे बडी ही कंजूसी की है. लडकी के ससुराल वाले कम दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष नवविवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। शादी के दूसरे दिन से ही उसे ताने दिए जाने लगे। कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने नवविवाहिता बहू को घर से ही निकाला दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जुर्डा में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह 6 साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ रह रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 2 मई 2025 को उसकी शादी धनागार निवासी 35 वर्षीय योगेश्वर पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसकी दीदी-जीजा ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में आलमारी, पलंग, सोफासेट, कूलर, पेटी, टीवी, घरेलू बर्तन और चांदी की पायल सहित अन्य सामान दिए थे। पीड़िता के अनुसार,उनका विवाह हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था. और शादी के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से ही उसके पति योगेश्वर पटेल, सास विमला पटेल, ससुर डोरीलाल पटेल और बुआ के लड़के सहित रिश्ते के जेठ ललित पटेल उसे कम दहेज लाने की बात कहकर ताने मारने लगे। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

इस दौरान पीड़िता को यह भी पता चला कि उसके पति को कुछ बीमारी है और वह शक्तिहीन है, जिसके कारण वह सामान्य दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने में सक्षम नहीं है। इस संबंध में पूछने पर पति की ओर से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और उसे खाना तक नहीं दिया जाता था

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

डॉ.बाबासाहेब का अपमान करने वाली लड़की गिरफ्तार: प्रदर्शन जारी

डॉ.बाबासाहेब का अपमान करने वाली लड़की गिरफ्तार: प्रदर्शन जारी टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *