PM पद के हकदार केंद्रीय मंत्री गडकरी को बदनाम करने की साजिश
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
नागपुर।RSS का गढ कहे जाने वाले नागपुर के मूल निवासी केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम और हलकान करने की साजिश रची जा रही है.समझा जाता है आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव मे नितिन गडकरी को देश का प्रधान मंत्री नियुक्त किया जाना लगभग तय माना जा रहा है.प्रधानमंत्री के दूसरे हकदार UP के CM योगी आदित्यनाथ को माना जा रहा था? परंतु योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के धर्मगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का अनादर करने से योगी की छवि खराब हो चुकी है.
बता दें कि नितिन गडकरी सच्चे सनातनी हिन्दू ब्राह्मण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने सच्चे कर्मठ और सीनियर कार्यकरता हैं. खेद है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गोमांस (beef) के व्यापार से जोड़ने के हालिया सोशल मीडिया दावों को लेकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान बतलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सिर्फ और ससिर्फ देश के प्रमुख भाजपा राजनेता की छवि को धूमिल करना है।
इस कथित साजिश और सच्चाई से जुड़े प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं.
दावे का खंडन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नितिन गडकरी के परिवार से जुड़ी कंपनियां गोमांस निर्यात से जुड़ी हुई हैं? हालांकि, इन दावों को गलत और भ्रामक बताया गया है। जांच में सामने आया है कि जिस ट्रक और कंपनी का जिक्र किया गया था, वह गोमांस नहीं, बल्कि भैंस का मांस ले जा रहा था।
निहित स्वार्थ: समर्थकों ने इन आरोपों को ” तथ्यहीन बनावटी बेबुनियाद और झूठी खबर”करार दिया है और इसे ‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का एक समन्वित प्रयास बताया जा रहा है।
भाजपा के एक आदर्शवान और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनि नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही इन आपत्तिजनक पोस्ट्स को लेकर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने फेक नरेटिव फैलाने वाले अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह 2026 में सामने आई एक सोची-समझी साजिश बताई जा रही है, जिसके पीछे किसी बाहरी एजेंसी का हाथ हो सकता है। दरअसल मे देश की राजधानी नई दिल्ली के तर्कसंगत सूत्रों से पता चला है कि नागपुर के सांसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुश्लिम समुदाय के रहनुमा बने हुए हैं. जिसके परिणामस्वरूप देशभर के मुश्लिम समाज और विशेषकर जनसामान्य जनता-जनार्दन नितिन गडकरी को अगला प्रधान मंत्री के रुप मे देखना पसंद कर रहे हैं.इसलिए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को गोमांस से जोडकर सनातनी हिन्दू समाज मे हलाकान और बदनाम करना चाह रहे हैं.
नितिन गडकरी को गोमांस के नाम पर बदनाम करने के लिए जो दावा किया गया था, वह तथ्यों की जांच में आधारहीन साबित हुआ है। यह एक बदनाम करने का अभियान बताया जा रहा है।
विश्वभारत News Website