पति का था दूसरी महिला से अवैध संबंध, घूमते हुए पकड़ा गया कर दिया कांड
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
तामिलनाडु।पति का था दूसरी महिला से अवैध संबंध, घूमते हुए पकड़ा, शादी के चक्कर में पत्नी के साथ कर दिया कांड
परिजनों ने बताया कि अफसरी पिछले 7 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु में रह रही थी. 3 साल पहले उसे पति के अफेयर के बारे में पता चला. इसकी वजह से अक्सर विवाद होता रहता था.
तमिलनाडु में पति ने पत्नी की हत्या कर दी.
इन दिनों देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार अवैध संबंध में हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. अब तमिलनाडु से ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जहां अवैध संबंध के चक्कर में बिहार की युवती की हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप उसके पति पर ही है. आरोप है कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था. वह दूसरी शादी करना चाहता था. पत्नी इसका विरोध कर रही थी, इसलिए उसे मार दिया गया.
जानकारी के मुताबिक मृतका अफसरी खातून बीकोठी प्रखंड के मटिहानी पंचायत स्थित रघुवंशनगर गांव की रहने वाली थी. उसके पति का नाम मो. सद्दाम है. परिजनों ने बताया कि अफसरी पिछले 7 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु में रह रही थी. 3 साल पहले उसे पति के अफेयर के बारे में पता चला.
किसी दूसरी महिला के साथ घूम रहा था पति
अफसरी ने सद्दाम को फोन पर गैर महिला से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था. इसके बाद दोनों को साथ घूमते हुए भी पकड़ा था. इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा. मो. सद्दाम पत्नी पर गांव लौट जाने का दबाव बना रहा था, जबकि वह नहीं आना चाहती थी.
इस बीच उसका पति कथित तौर पर दूसरी शादी की तैयारी में था. घटना वाले दिन आरोपी ने पहले दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद अफसरी के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि मारपीट के बाद अफसरी का गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वारदात से एक दिन पहले अफसरी ने अपने भाई को फोन किया था. उसने बताया था कि पति का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. फिलहाल तमिलनाडु पुलिस ने आरोपी पति मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आग की जांच जारी है
विश्वभारत News Website