Breaking News

कांग्रेस नेता अब हिन्दुुत्व की राह पर राहुल गांधी और कमलनाथ ने की महाकालेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना

Advertisements

जबलपुर । कांग्रेस छपार्टी की विचारधारा शुरु से ही हिन्दुत्व और राम मंदिर मुद्दे के खिलाफ रही है? परंतु आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अब अपने हिन्दुत्व विरोधी मुद्दे को दरकिनार करके हिन्दू मतदाताओं को रिझाने के लिए वैदिक सनातन धर्मानुसार पूजा अर्चना मे जुट रही है। जागरूक लोगों ने इसे कांग्रेस पार्टी की ड्रामेबाजी करार दिया है? देश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सियासी माहौल काफी गर्मा रहा है. बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. चुनाव से पहले विपक्षी दल एकजुट होने के प्रयास में लगे हुए हैं तो बीजेपी में लगातार बैठकों को सिलसिला जारी है. हाल ही में कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में मिली जीत के बाद कांग्रेस भी उत्साहित नजर आ रही है.
ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच जनता के मन में क्या है ये जानने के लिए सी-वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए ऑल इंडिया सर्वे किया है. इस सर्वे में सवाल किया गया कि सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? इस सवाल के बेहद हैरान करने वाले जवाब मिले हैं. सर्वे में शामिल 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस को इससे फायदा होगा. जबकि 36 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कांग्रेस को नुकसान होगा. वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं क्या माहौल बनता है।
दरअसल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर आगे बढ़ने की तैयारी में है. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ नर्मदा नदी पर पूजा करती नजर आई थीं. जबलपुर में प्रियंका गांधी की रैली में बजरंग बली और गद्दा भी नजर आया.
कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी. जिसके लिए बीजेपी ने पार्टी पर जोरदार हमला बोला था. हालांकि, कांग्रेस ने बजरंग दल की भगवान हनुमान से तुलना करने को लेकर बीजेपी की ताखी आलोचना की थी. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनाव नतीजों से पहले बजरंग बली के मंदिर में जाकर पूजा भी की थी.

Advertisements

 

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरातील काँग्रेस आमदाराने घेतली CM फडणवीसांची भेट

नागपूर कॉंग्रेसचे माजी शहराध्यक्ष आणि आमदार आमदार विकास ठाकरे यांनी शनिवारी रेशीमबाग येथील डॉ. हेडगेवार …

500 वर्ष संघर्ष के बाद राम मंदिर तो बना! परंतु रामाचरण का अभाव 

500 वर्ष संघर्ष के बाद राम मंदिर तो बना परंतु रामाचरण का अभाव   टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *