Breaking News

राष्ट्राध्यक्ष द्रौपदी मुर्मु के करकमलों द्धारा 5 जुलाई को कोराडी में रामालय संंस्कृति भवन के लोकार्पण की तैयारियां शुरु

Advertisements

नागपुर : भारतीय विधा भवन द्धारा संचालित कोराडी श्रीक्षेत्र महालक्ष्मी जगदंबा तीर्थ स्थल परिसर मे निर्माणाधीन रामाालय संस्कृति भवन का लोकार्पण राष्ट्राध्यक्ष द्रौपदी मुर्मे के करकमलों द्धारा 5 जुलाई को होना तय है।हालकि राष्ट्राध्यक्ष द्रौपती मुर्मु का वर्धा में 6 जुलाई को उनका दौरा रद्द हो गया है। अब वे नागपुर और गड़चिरोली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में ही शामिल होंगी। 4 जुलाई को शाम 7 बजे नागपुर में आगमन करेंगी। 5 जुलाई को गड़चिरोली और नागपुर में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगी। 6 जुलाई को सुबह 10.30 बजे वे मुंबई के लिए रवाना होंगी। नागपुर दौरे पर पहली बार आ रहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बुधवार को प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में सहपुलिस आयुक्त अस्वती दोरजे, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, विद्याभवन के राजेंद्र पुरोहित व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रपति की उपस्थिति में गड़चिरोली स्थित गोंडवाना विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह और नागपुर के कोराडी में रामायण सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम स्थल पर व्यासपीठ, बैठक व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रणा और विद्युत व्यवस्था संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा का प्रमाणीकरण और दौरे के सभी स्थानों पर स्वास्थ्य दल को सभी सुविधाओं सहित तैयार रखने के निर्देश दिए गए है।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

‘पीडब्लूडी’मधील कार्यकारी अभियंता साखरवाडेना निलंबित करा : प्रेतयात्रा काढून आंदोलन

सार्वजनिक बांधकाम विभाग क्रमांक २ मधील कथित भ्रष्टाचार, निकृष्ट दर्जाची कामे आणि अनियमित कारभाराच्या आरोपांवरून …

नागपुरातील काँग्रेस आमदाराने घेतली CM फडणवीसांची भेट

नागपूर कॉंग्रेसचे माजी शहराध्यक्ष आणि आमदार आमदार विकास ठाकरे यांनी शनिवारी रेशीमबाग येथील डॉ. हेडगेवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *