Breaking News

फायदा विपक्ष गठबंधन को : मुख्यमंत्रियों की बैठक

Advertisements

बेंगलूर : 17 और 18 जुलाई को देशभर के भाजपा विरोधी दलों की बैठक बेंगलुरू में हो रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ दोपहर में निकलेंगे। इस समय मुख्यमंत्री अपने जनता दरबार में

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों से एक होने का आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी है। वह सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से जनता के दरबार में रहेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे व राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार दोपहर निकलेंगे। मुख्यमंत्री का विशेष विमान जनता दरबार के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना

Advertisements

मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज चलेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार विपक्षी एकता की बेंगलुरु बैठक की भेंट नहीं चढ़ा। नीतीश सुबह साढ़े 10 बजे जनता दरबार में हाजिर होंगे और हमेशा की तरह लोगों से बात करते रहेंगे। जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा भी तीन दिनों के क्षेत्रीय दौरे से रविवार की रात पटना लौट आए हैं। वह भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार साढ़े 3 बजे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनका विशेष विमान 3:40 में उन्हें बेंगलुरु के लिए लेकर उड़ेगा।

चार्टर्ड प्लेन सवा दो घंटे में पहुंचाएगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्टर्ड प्लेन से 3:40 में पटना से निकलेंगे और छह बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह सीधे ताज वेस्ट इंड होटल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता के अगुआ नीतीश कुमार के पहुंचने के बाद ही असल बैठक शुरू होगी। बैठक की टाइमिंग इस प्रोग्राम को देखते हुए ही रखी गई है। बैठक में राजद-जदयू से भी दो-दो लोगों को ही बुलाया गया है, लेकिन संभव है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा मंत्री संजय झा भी अंदर रहें। यह तीनों जा रहे हैं। जिस समय मुख्यमंत्री निकलेंगे, लगभग उसी समय लालू अपने बेटे के साथ बेंगलुरु पहुंच चुके होंगे। वह वहां कुछ देर आराम कर फिर बैठक में जाएंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *