Breaking News

जानिए कटहल-फनश खाने के 7 अनूठे फायदे

Advertisements

कटहल(फनश) में ढ़ेरों ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है.

Advertisements

कटहल की मसालेदार सब्जी किसी के भी मुंह में पानी ला सकती है. ये दुनिया के सबसे बड़े फलों में से एक है. कटहल का इस्तेमाल न केवल सब्जी बनाने में बल्क‍ि अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाने में भी किया जाता है. पका कटहल भी काफी पसंद किया जाता है.

Advertisements

कटहल में ढ़ेरों ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है.

इन सबके अलावा इसमें भरपूर फाइबर होता है. अच्छी बात ये है कि इसमें कैलोरी नहीं होती है. ऐसे में ये हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों में भी फायेमंद है.

1. कटहल में पाया जाने वाला पोटैशियम हार्ट से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रखता है. उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है.

2. ये आयरन का एक अच्छा सोर्स है जिसकी वजह से एनीमिया से बचाव होता है. साथ ही इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित करता है।

3. अस्थमा के इलाज में भी ये एक कारगर औषधि की तरह काम करता है. कच्चे कटहल को पानी में उबालकर छान लें. जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसे पी लें. नियमित रूप से ऐसा करने से अस्थमा की समस्या में फायदा होता है.

4. इसमें पाए जाने वाले कई खनिज हार्मोन्स को भी नियंत्रित करते हैं.

5. कटहल में मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है. जिसकी वजह से हड्डियां भी स्वस्थ और मजबूत रहती हैं.

6. कटहल में पाए जाने वाले विटामिन सी की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनी रहती है.

7. कटहल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें भरपूर रेशे होते हैं. जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखते हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

‘ब्लड प्रेशर’मध्ये ‘चालणे’ किती महत्वाचे?

धावपळीच्या जीवनात स्वतःला फिट ठेवण्यासाठी तासन् तास जिममध्ये घाम गाळणे प्रत्येकालाच शक्य नसते. अशा वेळी …

नागपुर : डागा स्त्री अस्पताल बना ‘लापरवाही का अड्डा’

नागपुर : डागा स्त्री अस्पताल बना ‘लापरवाही का अड्डा’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   नागपुर। धुएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *