Breaking News

लड़कियां और महिलाएं गायब क्यू हुई?

नई दिल्ली : तीन साल में 13 लाख लड़कियां एवं महिलाएं गााव हैं ।पहले नंबर पर मध्य प्रदेश, तो दूसरे पर पश्चिम बंगाल। मोदी सरकार ने संसद में जारी किया आंकडे। 3 साल में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं गायब, सरकार ने जारी किया हैं आंकड़ा

मोदी सरकार ने संसद में बताया कि साल विगत
2019-2021 के बीच देश में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक, लापता महिलाओं : देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं. जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं. लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं, जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं. यह आंकड़ा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किया गया है.

सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश से लापता हुई

संसद द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश से 2019 से 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई थीं. इसी अवधि में पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं.

वहीं महाराष्ट्र से 2019 से 2021 के बीच, 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं. ओडिशा में तीन वर्षों में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां लापता हो गईं, जबकि उक्त अवधि में छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियां लापता हुईं.

संसद के पटल पर पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली टॉप पर रही जहां से सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं. राष्ट्रीय राजधानी से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां 2019 से 2021 के बीच लापता हुई हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर में इस अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई

About विश्व भारत

Check Also

लाखों रुपये घेऊन काम करायचा छत्रपती संभाजीनगरचा निवासी उपजिल्हाधिकारी विनोद खिरोळकर

शेतजमिनीच्या कामासाठी 41 लाखांची मागणी; 23 लाख घेतले, 5 लाख घेताना रंगेहात अटक छत्रपती संभाजीनगरचे …

३५८ पदावर नौकरी लावून देण्यासाठी लाखोंचा व्यवहार : CM फडणवीसांचे चौकशीचे आदेश

जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या निवडणूक अधिसूचनेकडे सहकार क्षेत्राचे लक्ष लागले असतानाच बँकेतील ३५८ पदांच्या नोकरभरतीची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *