Breaking News

मेनका गांधी कुत्तो की वजह से नाराज : एएमयू में बेगुनाह कुत्तों को पकडने का मामला

Advertisements

आलीगढ : खुंखार और आदमखोर कुत्ते द्वारा सेवानिवृत्त डाक्टर सफदर खान की जान लेने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अभियान चलाया जा रहा है। एनीमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया और पीपुल फार एनीमल की अध्यक्ष मेनका गांधी ने इस पर नाराजगी जताई है कुत्तों द्वारा सेवानिवृत्त डाक्टर सफदर खान की जान लेने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चलाए गए अभियान पर एनीमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया और पीपुल फार एनीमल की अध्यक्ष मेनका गांधी ने नाराजगी जताई और कहा कि इस अभियान के तहत सभी तरह के बेगुनाह कुत्तों को ना पकड़ा जाए वल्कि खुंखार और आदमखोर किस्म के कुत्तों को ही पकड़ाना चाहिए?

Advertisements

विगत मंगलवार को उन्होंने एएमयू प्रशासन से फोन पर बात की। इस दौरान कहा कि केवल पागल और खूंखार कुत्तों को ही पकड़ा जाए। उनका बंध्यकरण और इलाज कर छोड़ा भी जाए। उन्होंने कहा कि उन कुत्तों को भी पकड़ा जा रहा है कि जो कमजोर और बेगुनाह हैं। एएमयू परिसर में कुत्तों के लिए खाने के स्थान तय किया जाना चाहिए। कुत्तों को खाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। यह व्यवस्था एएमयू करे या फिर हमारी संस्था से जुड़ी अलीगढ़ की आशा सिसोदिया को सूचित किया जाना चाहिए।

Advertisements

इसके बाद एएमयू के सभी हाल में प्रोवोस्ट ने छात्रों से कहा कि वे बचा हुआ खाना इधर-उधर न फेंके। निर्धारित स्थान पर ही डालें ताकि कुत्ते न आएं।

विगत सोमवार को कुत्ते का शव मिलने का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो एएमयू का बताया गया था। एएमयू के सूचना जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरदाजा का कहना था कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि प्रसारित वीडियो एएमयू परिसर का है। लेकिन इस वीडियो पर मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है।

जीव दया फाउंडेशन की संस्थापक आशा सिसोदिया ने बताया कि इस घटना को लेकर मेनका गांधी ने उन्हें मेल किया था। ट्विटर से भी जानकारी मिली थी। विगत मंगलवार को मेनका गांधी का फोन आया था। उनके कहने पर वे एएमयू कैंपस गए और वहां पर कुत्तों के वैक्सीनेशन और उनके खाने के स्थान नियत करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है। जीवनगढ़ में कुत्ता मारने की जानकारी मिली थी। कुत्तों के लिए आइसोलेशन वार्ड और वैक्सीनेशन की मांग डीएम से भी कर चुके हैं।

जिनके साथ खेलते थे, उन्हीं कुत्तों ने ली जान
सेवानिवृत्त डाक्टर सफदर खान का एक वीडियो मंगलवार को प्रसारित हुआ है। इसमें वे उन्हें कुत्तों के साथ एएमयू लान में खेलते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने रविवार को उनकी जान ली। सर सय्यद हाउस के इस वीडियो में वे कुत्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुत्तों के झुंड के पीछे एएमयू परिसर में घूमते हुए भी दिख रहे हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *