Breaking News

कैलास विजयवर्गीय को जिताकर मुख्यमंत्री बनाओ : बीजेपी सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Advertisements

‘विजयवर्गीय को वहुमतों से जिताकर मुख्यमंत्री बनाओ’, बीजेपी सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

इंदौर । मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी और तीसरी सूची भी जारी कर दी है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट मिलने के बाद से विजयवर्गीय ने बीजेपी के सीनियर नेता सत्यनारायण सत्तन से मुलाकात की। सत्तन ने विजयवर्गीय को लेकर बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय की पकड और पंहचान पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक शहर तालुका और गांव देहांत तक है?भाजपा का धुंआधार प्रचार प्रसार के मामले में कैलाश विजयवर्गीय का नाम कौन नहीं जानता है।

कैलाश विजयवर्गीय को जिताकर सीएम बनाओ
एमपी चुनाव: इंदौर-1 से विधानसभा चुनाव के लिए कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिलने के बाद वे एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कैलाश विजयवर्गीय को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद से सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ गई है। नेता ने विजयवर्गीय को चुनाव जिताकर मुख्यमंत्री बनाने का बयान दिया है।
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद बीजेपी के सीनियर नेता सत्यनारायण सत्तन के घर पहुंचे। सत्तन इंदौर के बीजेपी के सीनियर नेता हैं। वह विधायक भी रह चुके हैं। दोनों नेताओं ने एक जनसभा भी की जिसमें सत्तन ने कहा कि विजयवर्गीय को विजयी बनाकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचाओ। सत्तन का बयान बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाता दिखई दे रहा है। सत्यनारायण सत्तन अपनी मुखरता के लिए फेमस हैं।
कुछ दिनों पहले सत्यनारायण सत्तन सीएम शिवराज से मिले थे। तब उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय का खुलकर समर्थन किया था। सत्तन की इंदौर में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

एमपी चुनाव 2023: ‘…तो समझ लेना मैं सोनकच्छ से विधायक हूं’ कमलनाथ के करीबी को घेरने के लिए कैलाश विजयवर्गीय का दांव लगा हुआ है।
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय को 10 साल बाद फिर से टिकट मिला है। टिकट मिलने के बाद से ही वे एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। टिकट मिलने के बाद वे महाकाल पहुंचकर बाबा के दर्शन भी किए थे। वे इंदौर में स्थित बड़ा गणपति मंदिर में पूजा पाठ करके प्रचार करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव बिल्कुल नहीं लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी के निर्देश पर लड़ना पड़ रहा है। आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से पहली बार टिकट मिला है। उनके बयान से सियासी पारा भी गर्माया हुआ है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *