Breaking News

छिंदवाड़ा में बाहर के लोग आकर राज कर रहे हैं ?मोनिका बट्टी का बयान

Advertisements

छिंदवाड़ा में बाहर के लोग आकर राज कर रहे हैं ?मोनिका बट्टी का बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

छिंंदवाडा। छिंदवाड़ा जिले में बाहरी और अंतर्राज्यीय लोग यहां आकर राज कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुश्री मोनिका बट्टी ने पं वंगाल निवासी कमलनाथ का नाम लिए बगैर स्पष्ट किया कि अब मौका है उन्हे उनके गांव वापस भेजना होगा? जिला भाजपा कार्यालय पहुंची अमरवाड़ा प्रत्याशी मोनिका बट्टी जहां उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया गया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर अगवानी की गई जिसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा सुश्री बट्टी को पुष्प गुच्छ देकर एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया सहित सभी जिला पदाधिकारियों एवं अमरवाड़ा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू एवं अमरवाड़ा प्रत्याशी सुश्री मोनिका बट्टी द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों से चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से अमरवाड़ा में वनवास काट रहे हैं अब हमारे पास एक सुनहरा मौका है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार जीत हमारी ही होगी। सुश्री मोनिका बट्टी ने कहा कि मेरे पिताजी हमेशा कहा करते थे कि छिंदवाड़ा में वो लोग राज कर रहे हैं जिनके खुद के घर के तीन वोट नहीं हैं। में कभी धर्म की राजनीति नहीं करती। मेरे पिताजी के साथी कह रहे हैं कि मोनिका जिस भी पार्टी से लड़े हम उसके साथ हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भारिया विकास परिषद के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, जिला उपाध्यक्ष हाजरी साहू, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे सहित जिला पदाधिकारी एवं अमरवाड़ा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *