Breaking News

भारत में टमाटर संकट दूर करने की क्षमता रखता है नेपाल? पैदावार में हम मीलों पीछे

Advertisements

भारत में टमाटर संकट दूर करने की क्षमता रखता है नेपाल? पैदावार में हम मीलों पीछे

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

काठमंडू। दुनिया में सबसे अधिक टमाटर की पैदावार चीन करता है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत का नाम है। टॉप-10 देशों में भी नेपाल का नाम नहीं है। नेपाल की काठमांडू घाटी में टमाटर की अच्छी पैदावार होती है। यहां के कई जिलों के पास निर्यात की क्षमता रखता है।
नेपाल ने बढ़ती कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन उसने इसके लिए बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाओं की मांग की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक हालिया बयान में कहा कि भारत ने भारी बारिश के चलते रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। भारत में टमाटर की खुदरा कीमतें लगभग 242 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और देश पहली बार टमाटर का आयात कर रहा है। भारत भले नेपाल से टमाटर आयात कर रहा है लेकिन वह खुद दुनिया में टमाटर पैदा करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या नेपाल के पास भारत की मांग पूरी करने की क्षमता है?
नेपाल में टमाटर बहुतायत में हैं, खासकर काठमांडू घाटी में जिसमें काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जैसे जिले शामिल हैं। अगर अनुकूल परिस्थितियां पूरी होती हैं तो इन क्षेत्रों में निर्यात और स्थानीय मांग को पूरा करने की क्षमता है। नेपाल में टमाटर की कीमतों में हाल ही में काफी उतार-चढ़ाव आया है। कुछ महीने पहले, मांग की कमी और कम कीमतों के कारण 60,000 से 70,000 किलोग्राम टमाटर सड़कों पर फेंक दिए गए थे।

हालांकि अब स्थिति उलट गई है क्योंकि व्यापारियों ने अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से भारत में टमाटर का निर्यात करना शुरू कर दिया है जिससे टमाटर की कमी हो गई है और मांग बढ़ गई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, नेपाली किसान 22,600 हेक्टेयर में टमाटर उगाते हैं और सालाना 432,000 टन से अधिक का उत्पादन करते हैं। नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश लंबे समय के लिए भारत को टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाएं देनी होंगी।
टमाटर पैदा करने वाले 5 सबसे बड़े देश
द साइंस एग्रीकल्चर के अनुसार साल 2021 में दुनियाभर में 189 टन टमाटर पैदा हुआ था। 67,538,340 टन के साथ चीन दुनिया में सबसे अधिक टमाटर पैदा करने वाला देश रहा। 21,181,000 टन की पैदावार के साथ भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर तुर्किये है जिसने 13,095,258 टन टमाटर पैदा किए। अमेरिका इस सूची में चौथे नंबर पर है जो करीब 10,475,265 टन टमाटर पैदा करता है। पांचवें नंबर पर इटली है जो एक साल में लगभग 6,644,790 टन टमाटर पैदा करता है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *