Breaking News

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Advertisements

ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव? केंद्रीय मंत्री तोमर का अभिकथन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

ग्वालियर । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं इसका फैसला पार्टी की चयन समिति तय करेगी। कोई व्यक्ति फैसला नहीं करता है

बीजेपी की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री को विधानसभा का टिकट देने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीतिक सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज अन्य नेताओं को विधानसभा का टिकट देने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी विधानसभा का टिकट दे सकती है। इसी को लेकर सिंधिया के चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री तोमर का बयान सामने आया है। उन्होंने सिंधिया को चुनाव लड़ाने पर इनकार नहीं किया। तोमर ने कहा, आप लोग चुनाव समिति के निर्णय का इंतजार कीजिए, केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय करती है।

बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में किसी दूसरे सांसद या मंत्री के चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बातों-बातों में बड़ी बात कह गए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अंचल है तो हम लड़ तो रहे हैं और क्या, उन्होंने आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों द्वारा भोपाल में टिकट मांगने और पार्टी कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन करने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है और एक विधानसभा में कई और भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले हो सकते हैं।
मोदी जी का एमपी में आना खुशी की बात
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा, मोदी जी का MP में आना प्रदेश के नागरिकों के लिए खुशी की बात है। पीएम मोदी ग्वालियर और जबलपुर नई सौगात लेकर आएंगे, इससे प्रदेश का विकास होगा। मध्यप्रदेश पर मोदी जी की नजर बनी रहेगी तो प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए उधर-उधर की बातें करती है। कांग्रेस ये बताएं कि 10 साल केंद्र की सरकार में रहे तो उन्होंने क्या किया। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में रही तो उन्होंने क्या किया? कांग्रेस के पास बताने को कुछ है नहीं, जबकि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *