Breaking News

भाजपा नेता को मारी गोली? सपत्नीक जाते वक्त हुआ हमला

Advertisements

CMनीतीश कुमार के गृह जिले में भाजपा नेता को मारी गोली? सपत्नीक जाते वक्त हुआ हमला

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

पटना। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलवरों को गिरफ्तार करें। बताते हैं कि जिला नालंदा शाखा अपराध अन्वेषण विभाग के पास तमाम अपराधियों का जीवन परिचय डाटा उपलब्ध है। बावजूद भी पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में असमर्थता जता रही है?
मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव का है। घायल भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है।
वहीं भाजपा के नालंदा के जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। सूचना मिलने के उपरांत वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
बिहार राज्य में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर आगामी लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में भाजपा नीत की सरकार को विजयीश्री नहीं मिली तो विपक्षी INDIA गठबंधन के अपराधी गुण्डे भाजपा अस्तित्व समाप्त कर देंगे?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *