Breaking News

नागपूर : आज कोराडी के महालक्ष्मी संस्थान में कलश स्थापन एवं ब्रह्म मुहूर्त में स्वयंभू स्वरुप के होंगे दर्शन

Advertisements

आज कोराडी के महालक्ष्मी संस्थान में कलश स्थापन एवं ब्रह्म मुहूर्त में स्वयंभू स्वरुप के होंगे दर्शन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट मो•9822550220

Advertisements

कोराडी। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है। घटस्थापना तिथि – रविवार 15 अक्टूबर 2023, घटस्थापना मुचहूर्त-प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त-सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में मां के स्वयंभू स्वरुप के दर्शन किए जाएंगे। आज 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। आज नवरात्र के पहले दिन कोराडी के विख्यात महालक्ष्मी जगदंबा सस्स्था प्रांगण में मिट्टी से निर्मित मनोकामना अंखंड ज्योति कलश स्थापना की जाएगी। संंस्थानाध्यक्ष MLC चंद्रशेखर बावनकुले सपत्नीक माता रानी की पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अजय बाबू विजयवर्गीय सहित सभी पदाधिकारी और ट्रस्टीगण मौजूद रहेंगे। आज ब्रह्म मुहूर्त 4 बजे से सुबह 9 बजे तक मातारानी के स्वयंभू स्वरुप के दर्शन किए जाएंंगे। इसी स्वरुप मे मा भगवती महालक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। भक्तगण मां जगदंबा की कृपा पाने के लिए सही विधि और शुभ मुहूर्त में कलश या घटस्थापना किया जाएगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश बताते हैं। कि संपूर्ण भारतवर्ष में आज 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाएगी। आपको बता दें कि साल में चार बार पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन महीने में नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन में आने वाले नवरात्र प्रमुख होते हैं, जबकि अन्य दो महीने पौष और आषाढ़ में आने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाए जाते हैं। वहीं आश्विन महीने से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए आश्विन महीने के इन नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नामसे जाना जाता है। ये नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो कर 23 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के पहले दिन देवी मां के निमित्त कलश स्थापना की जाती है।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त : 15 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, रविवार और चित्रा नक्षत्र के साथ ही वैधृति योग है। वैधृति योग आज सुबह 10 बजकर 24 तक रहेगा। उसके बाद विषकुम्भ योग लग जाएगा। शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ काम के लिए वैधृति योग सम्पूर्ण त्याज्य है। अतः आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक कलश स्थापना सम्पूर्ण त्याज्य है। उसके बाद विषकुम्भ योग लग जाएगा, जिसकी प्रथम 5 घटिकाएं त्याज्य हैं। आपको बता दूं एक घटी चौबीस मिनट की होती है और 5 घटी का मतलब पूरे-पूरे 2 घंटे, यानि कि आज दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक आप कलश नहीं रख सकते। अब बचा दोपहर 12 बजकर 24 मिनट के बाद का समय, जिसमें राहुकाल आज शाम 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं कुछ विद्वान अभिजीत मुहूर्त को निर्दोष मानकर अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की सलाह देते हैं, क्योंकि नित ही सूर्य जब अपने चरम पर होता है तो सभी कुछ अस्त हो जाता है और सूर्य के आगे सभी कुछ प्रभावहीन हो जाता है। मध्याह्न के इस मुहूर्त को अभिजित मुहूर्त कहते हैं। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहे हैं।
सबसे पहले घर के ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के हिस्से की अच्छे से साफ-सफाई करके, वहां पर जल छिड़कर साफ मिट्टी या बालू बिछा दें। फिर उस साफ मिट्टी या बालू पर जौ की परत बिछाएं। उसके ऊपर पुनः साफ मिट्टी या बालू की परत बिछानी चाहिए और उसका जलावशोषण करना चाहिए। जलावशोषण का मतलब है कि उस मिट्टी की परत के ऊपर जल छिड़कें। अब उसके ऊपर मिट्टी या धातु के कलश की स्थापना करें। कलश को अच्छे से साफ, शुद्ध जल से भरना चाहिए और उस कलश में एक सिक्का डाल दे। अगर संभव हो तो कलश के जल में पवित्र नदियों का जल भी जरूर मिलाना चाहिए। इसके बाद कलश के मुख पर अपना दाहिना हाथ रखकर– गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु ॥ ये मंत्र पढ़ें और अगर मंत्र न बोल पाएं तो या ध्यान न रहे तो बिना मंत्र के ही गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिन्धु और कावेरी, पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए उन नदियों के जल का आह्वाहन उस कलश में करे और ऐसा भाव करना चाहिए कि सभी नदियों का जल उस कलश में आ जाए।

पवित्र नदियों के साथ ही वरूण देवता का भी आह्वाहन किया जाएगा, ताकि वो उस कलश में अपना स्थान ग्रहण करेंगे। इस प्रकार आह्वाहन आदि के बाद कलश के मुख पर कलावा बांधेंगे। और एक मिट्टी की कटोरी से कलश को ढांकेंगे। अब ऊपर ढकी गई उस कटोरी में जौ भरेंगे यदि जौ न हो तो चावल भी भर सकते हैं। इसके बाद एक जटा वाला नारियल लेकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर, ऊपर कलावे से बांधेंगे । फिर उस बंधे हुए नारियल को जौ या चावल से भरी हुई कटोरी के ऊपर स्थापित करेंगे।

कुछ लोग कलश के ऊपर रखी गई कटोरी में ही घी का दीपक जला लेते हैं। ऐसा करना उचित नहीं है। कलश का स्थान पूजा के उत्तर-पूर्व कोने में होता है जबकि दीपक का स्थान दक्षिण-पूर्व कोने में होता है। लिहाजा कलश के ऊपर दीपक नहीं जलाना चाहिए। दूसरी बात ये है कि कुछ लोग कलश के ऊपर रखी कटोरी में चावल भरकर उसके ऊपर शंख स्थापित करते हैं। इसमें कोई परेशानी नहीं है, आप ऐसा कर सकते हैं। बशर्ते कि शंख दक्षिणावर्त होना चाहिए और उसका मुंह ऊपर की ओर और चोंच अपनी ओर करके रखें। इस सारी कार्यविधि में एक चीज का विशेष ध्यान रखें कि ये सब करते समय नवार्ण मंत्र अवश्य पढ़ें। नवार्ण मंत्र है- ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे। संस्थान के पुजारी फूलझेले परिवार मारामारी की पूजा अर्चना व्यवस्था संभाले हुए है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *