Breaking News

विपक्षी INDIA अलायंस की निकल गई हेकडी? लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र में आयेगा चौंकाने वाला परिणाम 

Advertisements

विपक्षी INDIA अलायंस की निकल गई हेकडी? लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र में आयेगा चौंकाने वाला परिणाम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। 28 दलों से निर्मित विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं मे जबरदस्त फूट की वजह से सारी हेकड़ी निकल गई? अब सठियाने NCP चीफ शरदचंद्र पवार भी सो पीस की भांति दिल के भीतर ही भीतर तिलमिलाए हुए नजर आने लगे हैं। बताते हैं कि धूर्ततापूर्ण राजनीति ज्यादा दिन टिकती नहीं है? इतिहास उठाकर देखा जाए तो अच्छे अच्छों को की अक्ल ठिकाने लग जाती है।

 

देखिए लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी सियासी दल जुट गए हैं। जहां भाजपा की कोशिश जीत की हैट्रिक पूरी करनी की है तो वहीं दूसरी ओर BJP के नेतृत्व वाले NDA को हराने के लिए बने विरोधियों के इंडिया अलायंस में जबरदस्त ढंग से खलबली मची हुई है।

इस अलायंस का अहम हिस्सा बने नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है, अब वो एनडीए के सामने नहीं बल्कि एनडीए के साथ खड़े हैं।

CM नीतीश कुमार के आने से बीजेपी को लाभ होने वाला है? आज हुए लोकसभा चुनाव तो NDA को बिहार में मिलेंगी कितनी सीटें जानिए?

 

तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने बंगाल में और आप पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है जिसके बाद इंडिया अलायंस के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

 

महाराष्ट्र पर लगी हैं नजरें

 

ऐसे में इंडिया अलायंस कैसे मोदी लहर का सामना लोकसभा चुनाव 2024 में करेगा, ये एक बड़ा सवाल है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, पवार और ठाकरे गुट (उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना) एक तरफ है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार वाला एनसीपी दल है।

 

इंडिया अलायंस कैसे करेगा मोदी लहर का सामना?

 

ऐसे में कैसे इंडिया अलायंस एनडीए का सामना महाराष्ट्र में करेगा, ये एक बहुत बड़ा प्रश्न है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया था, हालांकि ये सर्वे नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से पहले का है। जिसमें कि चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। मालूम हो कि यूपी के बाद महाराष्ट्र ही सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य है और यहां की गणित चुनावी नतीजों का जायका बिगाड़ने का काम कर सकती हैं।

 

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं

 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जिनके लिए जनता से सीधे प्रश्न किया गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें हासिल होंगी? इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया।

 

सवाल- आज लोकसभा चुनाव हों तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें हासिल होंगी?

कुल मिलाकर ये स्थिति विरोधी दलों के लिए सोचनीय है। आपको बता दें कि ये सर्वे जनता से बातचीत के आधार पर हुआ है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय जरूर दें। अपनी राय नीचे के कमेंट ब़ॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।

2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति

महाराष्ट्र की कुल सीटें 48

NDA- 41

UPA-5

AIMIM-1

अन्य

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *