Breaking News

नितीन गडकरी प्रचार नही करेंगे?भाषण के दौरान चक्कर

Advertisements

भाषण के दौरान केंद्रीय मंंत्री नितिन गडकरी को चक्कर आया और बेहोश होकर गिर पड़े? हालत में है सुधार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की बुधवार को उस समय तबीयत बिगड़ गई, जब वे महाराष्ट्र के यवतमाल में एक लोकसभा चुनाव रैली में भाषण दे रहे थे. भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिरने लगे. सूत्रों और विजुअल्स के मुताबिक, यवतमाल के पुसद में भाषण देते वक्त अचानक गडकरी को चक्कर आने लगा और वे चक्कर आकर गिर पडे

 

वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं. बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है. गडकरी यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-महायुति उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं.

 

मंच पर भाषण देने के लिए जैसे ही नितिन गडकरी पहुंचे, वो बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद वहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और उन्हें मंच से उठाकर ले गए. फिर उन्हें चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई. यवतमाल में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है. यवतमाल के साथ ही महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

 

नितिन गडकरी खुद नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां मतदान हो चुका है. अब वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं

 

यवतमाल में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है. यवतमाल के साथ ही महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *