Breaking News

लोकसभा चुनाव के समय धमाके की धमकियों के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई

Advertisements

लोकसभा चुनाव के समय धमाके की धमकियों के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मथुरा। लोकसभा चुनाव के समय देश भर में मिल रहीं धमाके की धमकियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। खुफिया तंत्र, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस को अलर्ट किया गया है। बिना वाहन पास की गहनता से जांच किए गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

 

हाल में देश के कई स्टेशनों और सोमवार को लखनऊ-जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है। ईदगाह-जन्मभूमि विवाद को देखते हुए यहां और भी सख्ती बरती जाती है। इधर, खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। हर छोटी-बड़ी गतिविधि को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

 

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जन्मभूमि को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहता है। वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। सुबह और शाम के दर्शन के समय भीड़ नियंत्रण की दृष्टि भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

इसके बावजूद भी आतंकवादियों के आका कांग्रेस कभी भी देश का भला करने और सोचने के मूड में नहीं है। सदमा इस बात का है कि कथित कांग्रेस के सैकडों दिग्गज नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी मे घुसपैठ बतौर शामिल हो चुके हैं? परिणामत: देश को खतरा और भी अधिक मंडराने लगा है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *