Breaking News

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने कभी नहीं किया अपने सरनेम का इस्तेमाल, जानिए इनका पूरा नाम! 

Advertisements

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने कभी नहीं किया अपने सरनेम का इस्तेमाल, जानिए इनका पूरा नाम!

Advertisements

धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल है, लेकिन फ़िल्मों में आने के बाद वो सबके धर्मेंद्र बन गए और इसी नाम से उन्हें लोगों ने ख़ूब प्यार दिया है.

Advertisements

काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है, जो एक्टर अजय देवगन से शादी के बाद काजोल मुखर्जी देवगन हो गया, लेकिन काजोल ने कभी दोनों में से कोई भी सरनेम यूज़ नहीं किया. कहा जाता है कि पेरेंट्स के अलग होने के बाद काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था. काजोल की मां अभिनेत्री तनुजा हैं और पिता का नाम शोमू मुखर्जी है.

तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है. इन्होंने फ़िल्मों में आने के बाद तब्बू रख लिया, लेकिन सरनेम कभी नहीं यूज़ किया है. तब्बू अभिनेत्री फ़राह की छोटी बहन हैं और शबाना आज़मी, तनवी आज़मी और बाबा आज़मी की भतीजी हैं.

रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन इन्होंने इसे छोटा करके रेखा कर लिया और सरनेम तो नहीं लगाया और नाम को भी आधा ही रख लिया. इसके अलावा, एक कारण ये भी है कि रेखा के उनके पिता से संबंध अच्छे नहीं थे शायद इसलिए भी इन्होंने कभी सरनेम नहीं लगाया.

मशहूर विलेन रंजीत का पूरा नाम रंजीत बेदी है, लेकिन इन्होंने अपना सरनेम कभी नहीं यूज़ किया.

साउथ इंडियन अभिनेत्री असिन का सरनेम मुश्किल और बड़ा दोनों है, इसीलिए वो अपने सरनेम नहीं लगाती हैं. वैसे उनका पूरा नाम असिन थोट्टूमकल है.

गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है, लेकिन फ़िल्मी दुनिया में आने के बाद इन्होंने इसे छोटा करके गोविंदा कर लिया और सरनेम हटा दिया.

श्रीदेवी पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन है, इतना बड़ा और मुश्किल नाम हिंदी फ़िल्मों में फ़िट नहीं हुआ इसलिए इन्होंने अपने बड़े नाम को छोटा करने के लिए सरनेम और मिडिल नेम हटा दिया, सिर्फ़ श्रीदेवी रख लिया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan attend wedding together amid affair allegation by actor’s wife

Actor Thalapathy Vijay attended a wedding in Chennai with actress Trisha Krishnan on Thursday, days …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *