Breaking News

12 बच्चे पैदा करना चाहती थीं रेखा : लेकिन अफसोस

Advertisements

अपने वक्त की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जितनी अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहीं, उतनी ही सुर्खियां उन्होने अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी बटोरी. रेखा ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे. रेखा का नाम वैसे तो कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन उनके जिस अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चा रही वह था सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता.

Advertisements

अमिताभ बच्चन पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी कहा गया कि एक-दूसरे के साथ काम करते-करते वह और रेखा एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे. कहते हैं कि रेखा अमिता से शादी करना चाहती थी लेकिन एक्टर जया बच्चन को नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए एक वक्त के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.

Advertisements

रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली लेकिन इसे उनकी की बदकिस्मती ही कहेंगे कि शादी के सिर्फ 6 महीने बाद ही उनके पति का निधन हो गया. आज एक्ट्रेस उम्र के 70वें देशक में पहुंच चुकी हैं और अकेले जिंदगी गुजार रही हैं. मुंबई में उनका आलीशान घर है जहां वह अकेले ही रहती हैं. इसे विडंबना ही कहेंगे कि जो रेखा 12 बच्चे चाहती थीं आज वह अकेली हैं.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे प्राइवेसी बहुत पसंद है लेकिन मैं हमेशा से चाहती हूं बच्चों से मेरे घर का खालीपन भर जाए. बच्चे होंगे… घर में खेलेंगे, सीढ़ियों पर दौड़ेंगे. रेखा ने आगे कहा कि मुझे हर किसी की तरह सिर्फ 2 बच्चे ही नहीं चाहिए कम से कम 12 बच्चे चाहिए. तब एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें पछतावा होता है कि उनकी शादी नहीं हुई और न ही बच्चे हुए.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन

Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan attend wedding together amid affair allegation by actor’s wife

Actor Thalapathy Vijay attended a wedding in Chennai with actress Trisha Krishnan on Thursday, days …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *