Breaking News

DCM देवेंद्र फडणवीस से हुई मुलाकात तो गदगद् हुए पूर्व CM उद्धव ठाकरे

Advertisements

DCM देवेंद्र फडणवीस से हुई मुलाकात तो गदगद् हुए पूर्व CM उद्धव ठाकरे

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की गुरुवार को अचानक विधानसभा परिसर में मुलाकात हुई. इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात की तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज लिफ्ट में देवेंद्र फडणवीस से अचानक मुलाकात हुई. न न करते प्यार तुम्ही से कर बैठे, ऐसा नहीं होने वाला है.

उद्धव ठाकरे की बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल से भी आज (गुरुवार, 27 जून) मुलाकात हुई. इसपर उन्होंने कहा, ”मुझे आज चंद्रकांत दादा ने चॉकलेट दिया, लेकिन मेरी मांग है कि योजनाओं का चॉकलेट जनता को न दें.”

उद्धव ठाकरे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की अचानक मुलाकात मुंबई में विधानसभा परिसर में हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और कुछ बात करते दिखे.

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ है और इसी सिलसिले में सभी नेता विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उद्धव ठाकरे की चंद्रकांत पाटिल से भी मुलाकात हुई. पाटिल विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे के कार्यालय आए थे.

इस दौरान उनके केबिन में उद्धव ठाकरे और अनिल परब भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और हंसी मजाक भी करते नजर आए. इस मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने विपक्षी नेताओं को चॉकलेट भी दी.

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी लंबे समय तक गठबंधन में रह चुकी है. हालांकि राज्य में अब समीकरण पूरी तरह से बदल चुका है. उद्धव ठाकरे एमवीए के साथ हैं और हाल के लोकसभा चुनाव में एमवीए को बड़ी जीत मिली है. इस चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी गठबंधन को झटका लग रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *