Breaking News

अजीतदादा खेमे को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार को सौंपी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी

Advertisements

अजीतदादा खेमे को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार को सौंपी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर अजित पवार खेमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया और कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार रहे नरेश अरोड़ा को इलेक्शन कैंपेन की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है. नरेश कुमार राजनीतिक अभियान प्रबंधन कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड डॉट कॉम के सह-संस्थापक भी हैं.

महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद (एमएलसी) और फिर तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. सोमवार को बजट सत्र के बीच अजित पवार खेमे ने सभी विधायकों की मौजूदगी में एक बैठक की और चुनाव पर चर्चा की. दिलचस्प बात यह है कि अजित पवार खेमे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नरेश अरोड़ा को चुनावी रणनीतिकार के रूप में नियुक्त किया है.

नरेश अरोड़ा पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट कंपनी के को-फाउंडर भी हैं. उन्होंने राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का मैनेजमेंट किया है. बैठक में नरेश अरोड़ा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ब्रांडिंग और रणनीतियों के बारे में प्रजेंटेशन दिया और अजित खेमे के विधायकों को संबोधित किया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *