Breaking News

महाराष्ट्र MLC चुनाव में शरद पवार को झटका

Advertisements

महाराष्ट्र MLC चुनाव में शरद पवार को झटका

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

मुंबई ।महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के योगेश टिलेकर, पंकजा मुंडे, अमित गोरखे और परिणय फुके को जीत मिली है. वहीं सदाभाऊ खोत 14 वोटों से पीछे हैं. ठाकरे ग्रुप के मिलिंद नार्वेकर भी जीत की ओर हैं. जीत पर अजित पवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए (महायुति) के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि यूबीटी से एक और कांग्रेस से एक प्रत्याशीत को जीत मिली है. बीजेपी के योगेश तिलेकर, पंकजा मुंडे, सदाभाऊ खोत, अमित गोरखे और परिणय फुके सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. शिंदे ग्रुप के कृपाल तुमाने, भावना गवली और अजीतदादा ग्रुप के राजेश विटेकर, शिवाजीराव गरजे ने भी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस के कई विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग की भी संभावना जताई जा रही है.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के दोनों उम्मीदवार को जीत मिली है. अजित पवार ने इस जीत को बड़ी जीत माना है. उन्होंने कहा हमने सोचा था कि हमारे 42 वोट थे, लेकिन हमें 5 वोट ज्यादा मिले हैं. अजित गुट के राजेश विटेकर 23 वोटों से और शिवाजीराव गरजे 24 वोटों से जीते हैं. लोकसभा में हार के बाद अजित गुट की यह पहली बड़ी जीत है.

जानकारी सामने आ रही है कि इस चुनाव में कांग्रेस के 5 वोट बंटे हैं. अजित पवार गुट के पास 42 वोट थे. लेकिन अजित पवार गुट को 47 वोट मिले हैं. इसलिए अजित पवार गुट कांग्रेस के 5 वोट तोड़ने में कामयाब हो गया है. इसको लेकर पिछले दो दिनों से चर्चा चल रही थी. इसके अलावा कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल ने भी इस संबंध में एक सांकेतिक बयान दिया. कैलास गोरंट्याल ने खुलेआम कहा था कि उनकी पार्टी के तीन-चार वोट बंट जाएंगे.

महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस की प्रज्ञा सातव ने जीत हासिल की है.चुनाव में उद्धव ठाकरे के वफादार मिलिंद नार्वेकर को भी जीत मिली है. नार्वेकर को 23 वोट मिले हैं. उन्हें जीतने के लिए एक वोट की जरूरत थी, जिसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने जीत हासिल कर ली है. मिलिंद नार्वेकर उद्धव ठाकरे के निजी सचिव हैं. शरद पवार की एनसीपी के साथ खड़े शेकाप के जयंत पाटिल को सिर्फ 12 वोट मिले हैं.

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक संजय कुटे ने दावा किया है कि विधान परिषद चुनाव में शिवसेना ठाकरे समूह को 2 वोट और कांग्रेस को 6 वोट मिले हैं. वहीं, विधान परिषद चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता पंकजा मुंडे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. मैं खुशी महसूस कर रही हूं. मैं पार्टी के लिए और मजबूती से काम करूंगी.

NDA के खाते में 9 सीट, एमवीए को केवल एक

इस तरह से देखें तो विधानसभा परिषद चुनाव में एनडीए यानी महायुति को 9 सीटों पर जीत दर्ज हुई है जबकि इंडिया गठबंधन यानी महा विकास अघाड़ी के खाते में अभी तक मात्र 1 सीट आई है. दो सीट पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है. कुछ ही देर में चुनाव के फाइनल रिजल्ट भी सामने आ रहा है।

इस संबंध में NCP चीफ शरदचंद्र पवार का मानना है कि चुनाव में हार जीत तो चलते ही रहती है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *