Breaking News

राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- वो भारतीय हैं या विदेशी?

Advertisements

राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- वो भारतीय हैं या विदेशी?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जबाव मांगा है और, पूछा है कि वो भारतीय हैं या विदेशी है?

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उसने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिक होने के मुद्दे पर विस्तृत जांच की है, जिससे साबित होता है कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुलगांधी की नागरिकता के विवाद पर केंद्र सरकार से ब्योरा मांगा है. कोर्ट ने पूछा कि क्या उसने नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत दायर उस अभ्यावेदन पर कोई निर्णय लिया है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता होने के आरोपों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है.

लखनऊ बेंच में न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ पर इस मामले में सुनवाई है. कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर द्वारा राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है. इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.

जनहित याचिका में याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उसने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिक होने के मुद्दे पर विस्तृत जांच की है और उसे कई नई जानकारियां मिली हैं. याची ने दलील दी कि उसके पास तमाम दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ई-मेल हैं जिनसे ये साबित होता है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं. ऐसे में वो भारत में चुनाव लड़ने के अयोध्या है. वो लोकसभा के सदस्य पद पर नहीं रह है।

एक शिक्षक की शिकायत, बहराइच में गिराए गए 23 घर, कन्नौज और फतेहपुर में भी बुलडोजर एक्शन

याचिकाकर्ता ने गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को भारतीय न्याय संहिता व पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताया और केस दर्ज करने की मांग की. याची ने कहा कि वो इस संबंध में सक्षम अधिकारी से दो-दो बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल है.

कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वो बताए कि याची की शिकायत पर सक्षम अधिकारी ने क्या कार्रवाई की है. क्या उसे ये शिकायत मिली है और इस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *