Breaking News

बेरहमी से 14 वर्षीय बच्चे को उल्टा लटकाकर की पिटाई

Advertisements

बेरहमी से 14 वर्षीय बच्चे को उल्टा लटकाकर की पिटाई

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

पांढुर्णा । चोरी के शक में 14 वर्षीय बच्चे को उल्टा लटकाकर पिटाई कर मिर्च की धुनी देने का आरोप लगाया गया है, तमाशबीन बने लोग वीडियो बनाते रहे वीडियो वायरल हो गया पांढुर्णा के मोहगांव में दो युवकों द्वारा 14 वर्षीय बच्चे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाने और डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे पर घड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए उसे मिर्च की धुनी दी। बच्चे ने छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों को उस पर रहम नहीं आया। इसके अलावा, बच्चे के 12 वर्षीय दोस्त को भी पकड़ा गया और उसे भी मिर्च की धुनी दी गई।यह घटना 1 नवंबर की है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे के पिता ने वीडियो देखने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित का बयान ;बच्चे ने बताया कि 1 नवंबर को ओंकार ब्रम्हे ने उसे दुकान पर बुलाया था। वहां निखिल कलंबे और सुरेंद्र बावनकर नामक व्यक्तियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। जब बच्चे ने इनकार किया, तो उन्होंने उसके पैरों को रस्सी से बांधकर उसे टीन शेड से उल्टा लटका दिया और पीटने लगे। इसके बाद, जलते कंडों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर उसे धुनी दी गई, जिससे बच्चा तड़पता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। घटना के दौरान वहां के नागरिक तमाशबीन बने रहे। कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया, उल्टा हंसते रहे और घटना का वीडियो बनाते रहे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई की है।पांढुर्णा के एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *