Breaking News

सुन ले ओ ओवैसी, कुत्ता भी पेशाब नही करेगा : देवेन्द्र फडणवीस बयान

Advertisements

सुन ले ओ ओवैसी, कुत्ता भी पेशाब नही करेगा : देवेन्द्र फडणवीस बयान

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

मुंबई। DCM देवेन्द्र जी फडणवीस साहब ने असदुद्दीन औवेसी साहब को चेताया है कि सुन ले ओ ओवैसी’,यहा महाराष्ट्र राज्य औरंगजेब के नाम पर कुत्ता भी पेशाब नही करेगा।

महाराष्ट्र चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस और असदुद्दीन ओवैसी में मुह जुबानी जंग छिड़ी है। इसी क्रम में फडणवीस ने औरंगजेब का नाम लेकर ओवैसी को ललकारा है।

देवेंद्र फडणवीस ने हैदराबाद के सांसद और AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले देवेंद्र फडणवीस और ओवैसी में जुबानी जंग छिड़ी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने औरंगजेब का नाम लेकर असदुद्दीन ओवैसी को ललकारा है।

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई के मलाड में मलाड पश्चिम सीट से बीजेपी उम्मीदवार विनोद शेलार के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी पर हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज कल ओवैसी (महाराष्ट्र) आने लगा है। मेरे हैदराबादी भाई उधर (हैदराबाद) ही रहना, इधर को नहीं आना। इधर आपका कोई काम नहीं है।

कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा- ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यहां क्या हो रहा है, यहां पर आकर हमको धमकियां दी जा रही हैं। यहां पर आकर औरंगजेब का महिमामंडन हो रहा है। मैं बता देना चाहता हूं कि भारत का जो सच्चा मुसलमान है, वो भी औरंगजेब का अपना हीरो नहीं मानता है। औरंगजेब आक्रमणकारी था। उसने हम पर आक्रमण किया था।’ गरजते हुए फडणवीस ने कहा- ‘अरे सुन ले ओ ओवैसी, कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर…अब तो तिरंगा पूरे पाकिस्तान मे लहरायेगा ।

ओवैसी-फडणवीस में मुह जुबानी जंग छिड गई है।

छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को एक चुनाव अभियान के दौरान ओवैसी ने फडणवीस की ‘वोट-जिहाद’ और ‘धर्म युद्ध’ टिप्पणियों का जवाब दिया। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और फडणवीस उनकी जुबान का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने ये बात औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर कही, जहां वे पार्टी उम्मीदवार इम्तियाज जलील के लिए प्रचार कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को ओवैसी पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया और कहा कि वो रजाकारों के वंशज हैं, जिन्होंने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया। नागपुर की रैली में फडणवीस ने कहा, ‘वो (ओवैसी) रजाकारों के वंशज हैं। रजाकारों ने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया, उनकी जमीनें लूटीं, महिलाओं से बलात्कार करने की कोशिश की और परिवारों को नष्ट कर दिया। वो हमसे कैसे बात कर सकते हैं?इस पर जागरूक मुसलमानो का मानना है कि सब मिलीजुली सरकार है? आमने सामने कोई नही होता? उधर अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान परिवेश मे उपमुख्य मंत्री ग्रह मत्री पद पर रहते हुए देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई मे लाखों की सख्या में बगला देशी रोहिगंया और पाकिस्तानयो पर कोई कार्रवाई नही की है।इसके पीछे की राजनीति क्या खिचड़ी पक रही है। यह बात समझ से परे है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *