Breaking News

बीजेपी ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए मांगे हैं तीन-तीन नाम

Advertisements

बीजेपी ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए मांगे हैं तीन-तीन नाम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रायपुर।छत्तीसगढ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में तेजी देखी जा रही है। हाल ही में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से जिला अध्यक्षों के चयन के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। इन नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली में 29 या 30 दिसंबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। संभावना है कि तब तक जिला अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।

संभागीय आयुक्त महादेव कावरे निरीक्षण के लिए में रायगढ़ पंहुच गए हैं. उधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में जातिगत समीकरण और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य है कि संगठन चुनाव में किसी भी प्रकार का विवाद न हो और सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिले। रायपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के भतीजे ओंकार बैस, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर और जिला पदाधिकारी सत्यम दुआ के नाम प्रमुख हैं। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र से वर्तमान अध्यक्ष श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा और पूर्व विधायक संजय डीडी के नाम चर्चा में हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *