Breaking News

अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश छिन्दवाडा के जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र सिंह जाट और थाना प्रभारी अरुण कुमार मर्सकोले के मार्गदर्शन में छानबीन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

**घटना का विवरण:** दिनांक 03 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज उर्फ सुमरलाल (पिता छोटेलाल राकसिया), ग्राम शिवपुर निवासी, शिवपुर रोड बडकुही पर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अक्रजय धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज उर्फ सुमरलाल (उम्र 24 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक की चार कुप्पियों में भरी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 09/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

जब्त संपत्ति: – चार प्लास्टिक कुप्पियां (15-15 लीटर की) – कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब – अनुमानित कीमत: 6000 रुपये

 

पुलिस टीम की भूमिका:- उपनिरीक्षक: अक्रजय धुर्वे – प्रधान आरक्षक: योगेश शिवहरे – आरक्षक: प्रदीप बघेल, अनुज शर्मा, अंकित लिल्हारे छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार जारी है।

इस बीच सूत्रों क हवाले से पता चला है कि यह अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी का धंधा पिछले अनेक सालों से बेखौफ चल रहा है। जो कि नागपुर छिन्दवाडा रोड और बैतूल रोड के ढाबों में बेच दिया जाता है। शहरों क नवयुवा वर्ग मौहा शराब पीने के आदि हो चुके है। अनेक धन्ना सेठ युवक मौहा शराब की तलाश में ढाबों मे देर रात तक डेरा जमाए रहते हैं, ढाबा मालिकों को मौहा शराब और ज्वार बाजरा मक्का की रोटी तथा सरसों की साग बहुत पसंद आ रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज टेकचंद्र …

१४ महिन्याच्या बालकाला ‘कुलर’चा शॉक

वाढत्या उन्हाच्या तीव्रतेमुळे घरोघरी कुलरचा वापर वाढला आहे. मात्र, याच कुलरमधील विद्युत प्रवाह एका चिमुकल्यासाठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *