Breaking News

परीक्षा के दौरान बवाल : दो गुटों में झड़प, एक की मौत से घबराहट

Advertisements

परीक्षा के दौरान बवाल : दो गुटों में झड़प, एक की मौत से घबराहट

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सासाराम। बिहार के सासाराम से डरा देने वाला मामला सामने आया है . यहां एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई. इस दौरान गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई. विवाद में शामिल सभी छात्र 10वीं की परीक्षा दे रहे थे. पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है. घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है जहां 10वीं की परीक्षा चल रही थी. परीक्षा केंद्र में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों ने विवाद हो गया. दो गुट आपस में भिड़ गए. गोलीबारी में जहां एक छात्र की मौत हो गई वहीं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है. अमित कुमार डेहरी के शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था. विवाद में शामिल सभी लड़के हाई स्कूल डेहरी के छात्र हैं. इन सभी का एग्जाम सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में है. जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान जब एग्जाम हॉल के अंदर आंसर शीट से नकल नहीं करने दी गई, तो कुछ लड़कों ने बवाल कर दिया. इस विवाद में मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई तो दो छात्रों को गोली लग गई. इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है.

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *