Breaking News

देश के चार राज्यों में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

Advertisements

देश के चार राज्यों में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही होने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पार्टी को नया कप्तान मिल सकता है। फिलहाल, इसे लेकर भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। राज्य स्तर पर पार्टी के संगठन चुनाव जारी हैं। कुछ राज्यों में अध्यक्ष का ऐलान होना बाकी है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि 4 अप्रैल को संसद का जारी सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष चुने की जाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। उन्होंने आगे संकेत दिए हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक भाजपा अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

 

फिलहाल, इस पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हैं। खबर है कि भाजपा के संगठन चुनाव 13 राज्यों में हो चुके हैं और इन जगहों पर अध्यक्षों का भी ऐलान हो चुका है। अब कहा जा रहा है कि 19 और राज्यों के प्रदेश प्रमुखों का नाम घोषित होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आगे बढ़ेगी। इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

 

मौजूदा चीफ नड्डा अध्यक्ष पद पर साल 2019 से हैं। दरअसल, भाजपा में अध्यक्ष का कार्यकाल 3 सालों का होता है, लेकिन नड्डा को कई बार सेवा विस्तार दिया गया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *