Breaking News

पुलिस की सतर्कता से अवैध हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

पुलिस की सतर्कता से अवैध हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

छिंदवाड़ा । पुलिस चौकी धरमटेकड़ी (थाना कुंडीपुरा) द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार (गुप्ती) बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 22 अप्रैल 2025 की मध्य रात्रि फरियादी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ की गई।फरियादी ने बताया कि वनगांव रिंग रोड के पास पांच व्यक्तियों ने उसे रोका, शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर गाली-गलौच व मारपीट की। इस पर थाना कुंडीपुरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बघेल व चौकी प्रभारी उनि राजेश साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

इसके साथ ही मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध गुप्ती के साथ पकड़ा गया, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

जब्त संपत्ति: दो मोटरसाइकिल – एक स्कूटी – एक धारदार लोहे का चाकू (गुप्ती) – कुल अनुमानित कीमत: ₹1,40,000

 

गिरफ्तार आरोपी।. आकाश तिवारी(26), निवासी पंजाब भवन, श्याम टॉकीज, छिंदवाड़ा 2. अमन यादव (23), निवासी क्षत्रिय भवन के पास, रामबाग, थाना कुंडीपुरा 3. आदित्य चौरे (26), निवासी रामकृष्ण पहाड़े वाली गली, श्रीवास्तव कॉलोनी 4. अमन उर्फ गब्बर सोनी (30), निवासी भाटी निवास, श्याम टॉकीज, थाना कुंडीपुरा 5. सूरज डोलेकर (20), निवासी ग्राम सारना, थाना कुंडीपुरा

 

कार्रवाई में रही टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:निरीक्षक मनोज बघेल, उप निरीक्षक राजेश साहू, प्रेमचंद राठी, सउनि जगदीश ठाकुर, मानसिंग बघेल,शालिकराम भलावी, प्रआर अरविंद ,दीपक,विनय, आर चंद्रपाल, देवेश,चंद्रपाल बघेल एवं सै .संजय की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है.

इस बीच पता चला है कि छिन्दवाडा नागपुर रोड तथा परासिया रोड पर रात के समय रोडवेज वाहनों को रोककर अज्ञात तत्वों द्धारा विभिन्न उत्सवों और कार्यक्रमों के नाम पर जबरन चंदा वसूली का कारोबार पिछले कई अरसों से फलफूल रहा है.बताते हैं कि उगाही खोर चंदामेटा और परासिया परिसर के ने वाले हैं.अनेक मर्तबा पचमढी महादेव दर्शन के लिए आने जाने वाले यात्रा बसों और टैक्सी गाडियों से अवैध बसूली की घटनाएं हो रही है. इस संबंध मे पुलिस को कानोकान खबर नहीं है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *