महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बावनकुळे के प्रयास से पैदल पार पथ निर्माण शुरु
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महदुला, कोराडी के भारत माताचौक, पाजरा और मॉडल स्कूल परिसर मे हायवे फोरलेन के ऊपर पैदल पार पथ पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के अथक प्रयास से पैदल पथ निर्माण कार्य का शुरु किया गया.
सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर राष्ट्रगण के आग्रह और अनुरोध पर नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर मॉडर्न स्कूल चौक, पांजरा, कारेमोर संकुल शिवाजी नगर तथा भारत माता चौक कोराडी पर पैदल पार पथ निर्माण की मांग की थी. पालकमंत्री श्री बावनकुळे की पहल पर कोराडी रोड पर ओवरब्रिज निर्माण का काम आखिरकार मंजूर हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों मे हर्ष का वातावरण व्याप्त हैं।
पैदल यात्री ओवरब्रिज पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करने पैदल पार पथ निर्माण किया जा रहा है। यह पुल सड़क के ऊपर बनाया गया है, जिससे पैदल यात्री, विशेषकर स्कूली छात्र- छात्राएं और आम महिला-पुरुष जनता-जनार्दन निर्भय रूप से सड़क पार कर सकते हैं। नतीजतन संभावित सडक दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी.
पैदल राहगीरों के लिए सड़क पार करना अधिक सुरक्षित होगा और उन्हें वाहनों की भीड़ से होकर गुजरने की नौबत नहीं आयेगी ।
पैदल चलने राहगीरों के लिए सड़क पार करना आसान हो जाएगा क्योंकि उन्हें डिवाइडर कूदकर या रेलिंग पार करके नहीं जाना पड़ेगा।
इससे पैदल चलने वालों के कारण सड़क पर पड़ने वाले दबाव को कम करके यातायात प्रवाह को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रगण चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें संबंधित कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली कि यह पैदल यात्री ओवरब्रिज कोराडी शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, आकर्षक रूप से डिजाइन किया जाएगा और इस पैदल यात्री ओवरब्रिज पर सुरक्षा के लिए उचित मार्किंग और सुरक्षा उपाय होंगे।
विश्वभारत News Website